Proposal Video हटाया, Photos डिलीट: Smriti Mandhana और Palash Muchhal की Love Story कैसे बनी Heartbreak News?

भारत की स्टार क्रिकेटर Smriti Mandhana और म्यूजिक कंपोज़र Palash Muchhal की शादी जिसे लेकर कई दिनों से चर्चा थी, अब आधिकारिक रूप से Cancelled Wedding बन चुकी है। 24 नवंबर 2025 को उनकी शादी होनी थी, लेकिन उससे कुछ ही घंटे पहले यह समारोह स्थगित कर दिया गया।

बताया गया कि Smriti Mandhana के पिता की अचानक तबीयत बिगड़ गई और उन्हें अस्पताल में भर्ती करना पड़ा। इसके अगले दिन खबर आई कि Palash Muchhal भी सीने में दर्द और सांस लेने में तकलीफ के कारण अस्पताल में भर्ती हुए।

कई दिनों तक अफवाहें चलती रहीं कि शादी आगे होगी या नहीं, लेकिन आखिरकार रविवार को दोनों ने Official Statement जारी कर साफ कर दिया कि शादी अब नहीं होगी।

सोशल मीडिया पर बड़ा बदलाव: Videos और Photos गायब

Official announcement के तुरंत बाद दोनों ने Social Media Cleanup शुरू कर दिया।

Smriti Mandhana ने अपने Instagram से Palash के साथ मौजूद सभी photos और videos डिलीट कर दिए।

Palash Muchhal ने भी Proposal Video और World Cup Victory Celebration Clip हटाया, जो पहले viral थे और चर्चा में बने हुए थे।

हालांकि Palash ने अभी तक सभी posts हटाए नहीं हैं, लेकिन Fans का कहना है कि उनकी प्रोफाइल पर मौजूद पोस्ट के Comment Section में उन्हें आलोचना और नकारात्मक प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं।

Official Statements: दोनों ने क्या कहा?

सबसे पहले Palash Muchhal ने बयान जारी किया:

“I have decided to move on in my life and step back from my personal relationship.”

उन्होंने लिखा कि लोगों द्वारा फैलाई जा रही unverified rumours और speculation ने उन्हें ठेस पहुंचाई है। उनका कहना था:

“This phase is extremely difficult, but I choose to deal with it gracefully. I hope society learns to stop judging based on gossip.”

इसके बाद Smriti Mandhana ने भी पोस्ट जारी की और साफ किया:

“The wedding is called off.”

Smriti ने अपनी निजी जिंदगी पर बात न करने की इच्छा जताते हुए कहा कि उन्हें और उनके परिवारों को थोड़ा वक्त और प्राइवेसी दी जानी चाहिए।

उन्होंने आगे लिखा:

“My purpose remains the same – to represent India and win trophies. My focus will always stay on cricket.”

Social Media Reaction और Public Response

Online users के बीच इस breakup को लेकर कई तरह की reactions देखने को मिल रही हैं:

कुछ लोग Mandhana को support कर रहे हैं, कहते हुए कि उनका focus career पर है।

जबकि कुछ users इस घटना को “dramatic celebrity wedding breakup” कह रहे हैं।

हालांकि शादी रद्द होने से फैंस निराश हुए हैं, लेकिन दोनों स्टार्स ने कहा है कि वे आगे बढ़ना चाहते हैं और अपनी जिंदगी और करियर पर ध्यान देंगे।