PM Modi warns Pakistan: Terrorism छोड़ो वरना ‘Operation Sindoor’ दोबारा होगा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर पाकिस्तान को लेकर अपना रुख साफ कर दिया है। भुज की रैली में उन्होंने पाकिस्तान के नागरिकों से सीधे संवाद करते हुए आतंकवाद छोड़ने की अपील की, लेकिन साथ ही यह चेतावनी भी दी कि अगर आतंकवाद नहीं रुका तो “मेरी गोली तो है ही”।
“सुख-चैन की जिंदगी जियो, रोटी खाओ। वरना मेरी गोली तो है ही…” – पीएम मोदी
यह बयान उस वक्त आया है जब भारत ने हाल ही में ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और POK में आतंकी ठिकानों पर हमले किए हैं।
पाकिस्तान को बताया ‘आतंकवाद का कारोबार केंद्र’
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने भी आतंकवाद पर पाकिस्तान को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा:
“पाकिस्तान में आतंकवाद कोई छिपी हुई चीज नहीं, बल्कि खुला कारोबार है। सेना और सरकार इसे फंड, ऑर्गनाइज और यूज़ करती है।”
जयशंकर ने यह भी कहा कि:
-
UNSC की आतंकी सूची में अधिकतर नाम और स्थान पाकिस्तान से जुड़े हैं।
-
“कोई भी व्यक्ति जो अंधा नहीं है, देख सकता है कि ये सब खुलेआम चल रहा है।”
ऑपरेशन सिंदूर: आतंकियों के सिंदूर को मिटाने का जवाब
22 फरवरी को पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने अप्रैल में ऑपरेशन सिंदूर चलाया, जिसके तहत:
-
पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (POK) में स्थित आतंकी ठिकानों पर हवाई हमले किए गए।
-
विदेशी रिपोर्ट्स के अनुसार, इन हमलों में पाकिस्तानी एयरबेस और लांचपैड्स भी क्षतिग्रस्त हुए।