Philippines earthquake: At least 69 killed; PM Modi expresses condolences
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मध्यप्रदेश के धार जिले पहुंचे और PM Mitra Park समेत कई जनकल्याणकारी योजनाओं का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की तरक्की हर क्षेत्र में देखने को मिल रही है। सीएम ने कहा,
“मोदी है तो मुमकिन है। ऑपरेशन सिंदूर की कार्रवाई, कश्मीर में सबसे ऊंचा ब्रिज और नॉर्थ ईस्ट में ट्रेन की पहुंच केवल पीएम मोदी के नेतृत्व में ही संभव थी। यूपीआई ने नए आयाम तय किए हैं। ये सभी कार्य उनके कार्यकाल में ही संभव हुए हैं।”
प्रधानमंत्री मोदी ने रिमोट बटन दबाकर पीएम मित्र पार्क सहित अन्य विकास परियोजनाओं की सौगात दी। इस दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर ने पीएम का आदिवासी पगड़ी, शॉल, धनुष और मां दुर्गा की मूर्ति भेंट कर स्वागत किया।
यात्रा और स्वागत
प्रधानमंत्री मोदी इंदौर एयरपोर्ट पर पहुंचे, जहां सांसद शंकर लालवानी, मुख्य सचिव अनुराग जैन, डीजीपी कैलाश मकवाना और महापौर पुष्यमित्र भार्गव मौजूद थे। इसके बाद पीएम सीधे धार के भैंसोला के लिए रवाना हुए।
विकास की सौगातें और किसानों को फायदा
भैंसोला में बने PM Mitra Park का चयन ऐसे स्थान पर किया गया है जो रेल, हवाई और हाईवे नेटवर्क से जुड़ा है। यहां से इंदौर एयरपोर्ट मात्र 1.5 घंटे और 4-लेन हाईवे से केवल आधा घंटे की दूरी पर है। पार्क से तैयार गारमेंट्स Gujarat के Kandla Port तक 12 घंटे में पहुंचाए जा सकते हैं। इससे मालवा-नीमाड़ के कॉटन उत्पादक किसानों को सीधे फायदा मिलेगा और लगभग 3 लाख लोगों को रोजगार मिलने का अनुमान है।
देश का सबसे बड़ा PM Mitra Park
धार के भैंसोला में बनने वाले इस पार्क के लिए 91 कंपनियों को 1294 एकड़ जमीन आवंटित की गई है। कंपनियां लगभग 23 हजार करोड़ रुपये से अधिक का निवेश करेंगी। यह पार्क देश का पहला और सबसे बड़ा औद्योगिक पार्क होगा, जो मध्यप्रदेश की औद्योगिक प्रगति में ऐतिहासिक कदम साबित होगा।
कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख नेता
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, धार के प्रभारी मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, MSME मंत्री चैतन्य काश्यप, कई मंत्री और विधायक उपस्थित रहे।