PM Modi ने जताया दुख, Karnataka River Accident में मृतकों के लिए मुआवजे का ऐलान

Karnataka के Uttara Kannada जिले में रविवार को बड़ा नदी हादसा हो गया। थट्टे हक्कलू नदी क्षेत्र में सीपियां (Shells) इकट्ठा करने गए लोगों का एक समूह अचानक तेज जल बहाव में फंस गया, जिसमें 11 लोगों की डूबने से मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

अचानक बढ़ा नदी का Water Level

रिपोर्ट्स के मुताबिक भटकल तालुका के तत्तिहक्लू के पास वेंकटपुरा नदी में 14 लोगों का समूह रोज की तरह Shell Collection के लिए पहुंचा था। शुरुआती समय में नदी का पानी केवल घुटनों तक था, लेकिन कुछ ही देर में अचानक Water Level तेजी से बढ़ गया।

तेज बहाव के कारण नदी में उतरे सभी लोग संतुलन खो बैठे और पानी में बहने लगे। घटना रविवार सुबह करीब 10:30 बजे हुई। स्थानीय प्रशासन के अनुसार हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई है।

Local Fishermen ने बचाईं 3 महिलाओं की जान

घटना के तुरंत बाद आसपास मौजूद स्थानीय मछुआरे Rescue Operation में जुट गए। उन्होंने बहाव में फंसी तीन महिलाओं को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। घायलों को पहले Bhatkal Government Hospital ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए Manipal Hospital रेफर किया गया।

Police और प्रशासन ने शुरू की जांच

उत्तर कन्नड़ जिला पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अब तक 11 शव बरामद किए जा चुके हैं। प्रशासन पूरे मामले की जांच कर रहा है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि नदी का जलस्तर अचानक कैसे बढ़ा।

Narendra Modi ने जताया दुख

इस दर्दनाक हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा शोक व्यक्त किया है। Prime Minister’s National Relief Fund (PMNRF) की ओर से मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की गई है।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जारी बयान में मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

Siddaramaiah ने किया Compensation का ऐलान

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरामैया ने भी घटना पर दुख जताते हुए राहत सहायता की घोषणा की। उन्होंने कहा कि मृतकों के प्रत्येक परिवार को 5 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा, जबकि घायलों के इलाज का पूरा खर्च राज्य सरकार उठाएगी।

मुख्यमंत्री ने Mankal Vaidya को Compensation Distribution Process की निगरानी करने के निर्देश भी दिए हैं।