Three months later, police remain empty-handed; CBI demands answers in Angel Chakma case
उत्तराखंड के चर्चित Chakma Murder Case में मुख्य आरोपी यज्ञ राज अवस्थी की गिरफ्तारी मौसम की मार के चलते मुश्किल होती जा रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी के India-Nepal Border Region की दुर्गम पहाड़ियों में छिपे होने की जानकारी सामने आई है। भारी ठंड और बर्फबारी के कारण सर्च ऑपरेशन प्रभावित हुआ है, जिस वजह से देहरादून पुलिस की टीमें फिलहाल वापस लौट आई हैं।
अधिकारियों के मुताबिक, Dehradun Police ने इस मामले में Ministry of Home Affairs (MHA) को पत्र भेजा है और आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर Nepal Government से लगातार बातचीत की जा रही है।
मामूली विवाद से शुरू हुआ था मामला, जानलेवा हमले में बदली घटना
पुलिस के अनुसार यह घटना 9 दिसंबर की है, जब सेलाकुई थाना क्षेत्र में एक मामूली विवाद के दौरान कुछ युवकों ने त्रिपुरा निवासी छात्र एंजेल चकमा (Angel Chakma) और उसके भाई माइकल चकमा पर हमला कर दिया था।
विवाद इतना बढ़ गया कि एक आरोपी ने पास की दुकान से चाकू उठाकर एंजेल चकमा पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल एंजेल को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान 26 दिसंबर को उसकी मौत हो गई।
छह आरोपियों पर केस, पांच गिरफ्तार, एक अब भी फरार
इस murder case in Uttarakhand में पुलिस ने कुल छह आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। इनमें से पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिनमें दो नाबालिग भी शामिल हैं।
मुख्य आरोपी यज्ञ राज अवस्थी घटना के बाद से फरार है और पुलिस बीते करीब 25 दिनों से manhunt चला रही है।
India-Nepal Border पर सर्च ऑपरेशन, भारी बर्फबारी बनी चुनौती
पुलिस सूत्रों का कहना है कि आरोपी घटना के बाद से India-Nepal Border Area में ही छिपा हुआ है। दून पुलिस की टीमें लगातार border search operation चला रही थीं, लेकिन इन दिनों सीमा क्षेत्र में भारी बर्फबारी और खराब मौसम के चलते अभियान को रोकना पड़ा है।
बताया जा रहा है कि आरोपी पहाड़ी इलाकों में छिपकर रह रहा है, जहां पहुंचना पुलिस के लिए भी जोखिम भरा हो गया है। मौसम सामान्य होने के बाद सर्च ऑपरेशन को फिर से तेज किया जाएगा।
घटना के बाद से आरोपी ने नहीं किया किसी से संपर्क
पुलिस के लिए सबसे बड़ी चुनौती यह भी है कि फरार आरोपी ने घटना के बाद से mobile phone switch off रखा है। उसने न तो अपने माता-पिता, न रिश्तेदारों और न ही दोस्तों से किसी तरह का संपर्क किया है।
पुलिस के अनुसार आरोपी का लंबे समय से अपने परिजनों से भी कोई संपर्क नहीं रहा, जिससे technical surveillance के जरिए भी कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लग पा रहा है।
SSP Dehradun का बयान
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अजय सिंह ने कहा,
“India-Nepal Border इलाके में भारी बर्फबारी के कारण आरोपी की तलाश में कठिनाइयां आ रही हैं। मौसम सामान्य होते ही सर्च ऑपरेशन को फिर से तेज किया जाएगा। नेपाल पुलिस से लगातार समन्वय बना हुआ है।”