Missile बनाने की तैयारी में था पाकिस्तान, India ने पकड़ ली High-tech Autoclave मशीन

FATF (Financial Action Task Force) की नई रिपोर्ट से पाकिस्तान की एक और गुप्त मिसाइल योजना का पर्दाफाश हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार, भारत ने 2020 में गुजरात के Kandla Port पर एक व्यापारिक जहाज से एक dual-use machine जब्त की थी, जो असल में missile manufacturing equipment थी और Pakistan’s National Development Complex (NDC) से जुड़ी हुई थी।

क्या है ये ‘Dual-Use Equipment’?

जब्त की गई मशीन को शुरुआत में industrial dryer बताया गया था, लेकिन जांच में यह Autoclave निकली — एक ऐसी मशीन जिसका उपयोग missile motors को बनाने और chemical coating में किया जाता है। यह मशीन military और civilian दोनों उपयोग के योग्य होती है, इसलिए इसे dual-use technology कहा जाता है।

🚢 पाकिस्तान जा रहा था जहाज, भारत ने समय रहते रोका

FATF रिपोर्ट के अनुसार, फरवरी 2020 में भारत के सीमा शुल्क अधिकारियों ने “Da Cui Yun” नामक cargo vessel को रोका, जो पाकिस्तान की ओर जा रहा था। जांच में पता चला कि उस पर लदी मशीन को जानबूझकर गलत घोषित किया गया ताकि यह international trade scrutiny से बच सके।

Documentation में थी हेराफेरी

FATF की रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि जहाज पर मौजूद दस्तावेजों में misrepresentation था। अधिकारियों ने जब जांच की, तो पाया गया कि shipment में दी गई जानकारी गलत थी और असल उद्देश्य ballistic missile development था।

 Export Laws का उल्लंघन

FATF ने रिपोर्ट में कहा कि इस तरह का unlicensed export अंतरराष्ट्रीय कानूनों का गंभीर उल्लंघन है। भारत द्वारा जब्त किए गए equipment invoices से यह साफ हुआ कि इस डील के पीछे Pakistan’s National Development Complex की संलिप्तता थी — जो कि long-range ballistic missile programs पर काम करता है।

Pakistan और WMD (Weapons of Mass Destruction) की फंडिंग

रिपोर्ट यह भी बताती है कि पाकिस्तान WMD programs से संबंधित funding और logistics में भी शामिल रहा है। FATF ने चेतावनी दी है कि वैश्विक स्तर पर ऐसी गतिविधियों को रोकने के लिए सख्त कदम उठाने की जरूरत है, क्योंकि केवल 16% evaluated countries ने ही संयुक्त राष्ट्र के non-proliferation financial sanctions को प्रभावी रूप से लागू किया है।