Reference Image- Pakistan War Preparation News: Amid rising India-Pak tensions, is the situation like a war?
Pahalgam Terror Attack के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव ने Pakistan Armed Forces को Alert मोड पर ला दिया है। पाकिस्तान ने न सिर्फ अपनी Air Defence Systems को activate किया है, बल्कि सीमा और Pakistan Occupied Kashmir (PoK) में भारी मात्रा में Electronic Warfare Units और Armoured Divisions तैनात कर दी हैं।
Military Drill और Fighter Jet Deployment
पाकिस्तानी वायुसेना ने Large-scale Air Exercises जैसे ‘Fiza-e-Badr’ और ‘Lalkar-e-Momin’ शुरू कर दिए हैं। इन ड्रील्स में JF-17 Block III, J-10C और F-16 Fighter Jets शामिल किए गए हैं।
खास बात यह है कि Karachi की सुरक्षा के लिए पाकिस्तान ने अपनी सबसे उन्नत HQ-9/P Air Defence Systems को तैनात किया है, जो एयर और नेवल दोनों खतरों को निष्क्रिय करने में सक्षम माने जाते हैं।
Border पर High Alert: Air Defence, Radar और Infantry Deployments
Sialkot और Lahore Sectors में Advanced Radar Systems लगाए गए हैं ताकि भारतीय वायुसेना की हर हरकत पर नजर रखी जा सके। इसके साथ ही, Heavy Infantry Troops और Armoured Vehicles को अग्रिम मोर्चों पर भेजा गया है।
Electronic Warfare Systems को फिरोजपुर के सामने वाले सेक्टरों में Active किया गया है। यह तकनीक दुश्मन की कम्युनिकेशन और रडार सिस्टम्स को ब्लॉक करने में सक्षम होती है।
PoK में बड़ी मूवमेंट: Armoured और Infantry Divisions सक्रिय
PoK के Bagh, Rawalkot और Toli Peer इलाकों में 6th Armoured Division और 7th Infantry Division की तैनाती देखी गई है, जो सामान्यतः Punjab और Gujranwala में होती है। इनकी यहां मौजूदगी को युद्ध की तैयारी के तौर पर देखा जा रहा है।
इसके साथ ही, पाकिस्तान ने चीन में बने A-100 Multiple Barrel Rocket Launchers (MBRLs) भी तैनात किए हैं, जिनकी Range 100 Km से अधिक है। चंब सेक्टर में KRL-122 MBRLs और Al-Khalid Main Battle Tanks की मौजूदगी रिपोर्ट की गई है।
Defence Minister Khawaja Asif का दावा: “India किसी भी समय कर सकता है Military Strike”
पाकिस्तान के Defence Minister Khawaja Muhammad Asif ने एक इंटरव्यू में कहा है कि भारत की संभावित कार्रवाई को देखते हुए पाकिस्तान की सेना High Alert पर है। उन्होंने भारत पर हमला करने की योजना का आरोप लगाया और कहा, “हम हर मोर्चे पर तैयार हैं।”
India’s Response: Military को दी गई है Operational Freedom
उधर, भारत के प्रधानमंत्री Narendra Modi ने साफ किया है कि भारतीय सेना को पूरी Operational Freedom दी गई है। यानि सेना तय करेगी कि आतंकवादी हमले का जवाब कब, कहां और कैसे दिया जाए। इससे स्पष्ट संकेत मिलते हैं कि भारत की प्रतिक्रिया Limited नहीं बल्कि Targeted और Strategic हो सकती है।
LOC पर लगातार Firing, दोनों सेनाएं Fully Prepared
Line of Control (LoC) पर लगातार फायरिंग की घटनाएं सामने आ रही हैं। पाकिस्तान ने Punjab और Khyber Pakhtunkhwa से अतिरिक्त सैनिकों को PoK में भेजा है। स्थिति बेहद नाजुक है और दोनों देशों की सेनाएं पूरी तरह से Combat Mode में दिखाई दे रही हैं।