ऑपरेशन सिंदूर से दहला पाकिस्तान: 100 आतंकी ढेर, एयर डिफेंस हुआ तबाह, अब Ceasefire की नौटंकी क्यों?
भारत और पाकिस्तान के बीच 7 मई से शुरू हुआ सैन्य टकराव अब “सीजफायर” की औपचारिक घोषणा के बाद थम जरूर गया है, लेकिन ऑपरेशन सिंदूर के रूप में भारत ने पाकिस्तान को जो चोट दी है, उसका असर दशकों तक दिखेगा।
यह सैन्य कार्रवाई सिर्फ जवाब नहीं थी, बल्कि आतंक के गढ़ पर surgical strike का upgraded version थी – रणनीतिक, तकनीकी और निर्णायक।
26 मिनट, 9 कैंप्स, 100 आतंकी खत्म – भारत की पहली स्ट्राइक
7 मई को तड़के शुरू हुए ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने सिर्फ 26 मिनट में PoK और पाकिस्तान के भीतर 9 टेरर कैम्प्स को ध्वस्त कर दिया।
इन्हें रॉ और मिलिट्री इंटेलिजेंस की इनपुट के आधार पर टारगेट किया गया था।
इन हमलों में भारत ने इस्तेमाल किया:
-
Rafale Jets से SCALP क्रूज मिसाइल
-
HAMMER guided bombs
-
Excalibur artillery shells via M777 howitzers
-
Loitering Munition drones (कामिकाजे)
पाकिस्तान की जवाबी कार्रवाई नाकाम, Air Defense चकनाचूर
पाकिस्तान ने जवाब में भारत के 15 शहरों को टारगेट किया, लेकिन भारत की S-400, Akash और Barak-8 air defense systems ने हर मिसाइल और ड्रोन हमले को नाकाम कर दिया।
इसके बाद भारत ने Lahore, Karachi, Sialkot समेत पाकिस्तानी वायु रक्षा ठिकानों को नेस्तनाबूद कर दिया। Wing Commander Vyomika Singh के अनुसार – “पाकिस्तानी एयर डिफेंस अब लगभग निष्क्रिय हो चुका है।”
10 मई की रात – पाकिस्तान के लिए काला दिन
10 मई की रात भारतीय वायुसेना ने 8 बड़े पाक सैन्य ठिकानों पर जबरदस्त हवाई हमला किया – रफीकी, मुरिद, चकलाला, रहीम यार खान, सुक्कुर, पसरूर, चूनियां और सियालकोट में।
इन हमलों में रडार, गोला-बारूद भंडार, कमांड सेंटर्स को पूरी तरह तबाह कर दिया गया।
पाक ड्रोन अटैक: असफल प्रयास की हद
-
पाकिस्तान ने 300-400 ‘Songar’ टर्किश अटैक ड्रोन से भारत के 36 ठिकानों पर हमला करने की कोशिश की।
-
अगले दिन 26 और टारगेट्स पर हमला किया गया।
-
भारतीय एंटी-ड्रोन सिस्टम ने इन अधिकांश ड्रोन को हवा में ही मार गिराया।
पाकिस्तान की सैन्य क्षमता को भारी झटका
-
Skardu, Sargodha, Jacobabad, Bholari जैसे एयरबेस अपंग हो चुके हैं।
-
LoC के पार logistic chains और control centres भी ध्वस्त।
-
पाकिस्तान की न रक्षात्मक और न आक्रामक स्थिति अब सक्षम बची है।