OPT Visa खतरे में! क्या 1 लाख Indian Students को अब USA से लौटना पड़ेगा?

OPT Work Visa Ban से 1 लाख Indian Students का भविष्य खतरे में, US Congress में नया Bill पेश

Indian students in USA के लिए एक बड़ी चिंता की खबर सामने आई है। अमेरिका की Congress में पेश किए गए एक नए US Immigration Bill के तहत Optional Practical Training (OPT) Work Visa को बंद करने का प्रस्ताव रखा गया है। अगर यह Bill पास होता है, तो इससे STEM courses (Science, Technology, Engineering, Mathematics) कर रहे लगभग 1 लाख भारतीय छात्रों को अमेरिका से वापस लौटने की नौबत आ सकती है।

क्या है OPT Program और क्यों है Indian Students के लिए जरूरी?

OPT Program in USA अंतरराष्ट्रीय छात्रों को उनके Graduation के बाद अपने field से जुड़े क्षेत्र में temporary work experience का मौका देता है। खासकर STEM graduates के लिए ये अवधि तीन साल तक की होती है। इससे उन्हें H-1B visa या Green Card के लिए transition करने का रास्ता मिलता है।

2008 में Bush सरकार और बाद में Obama सरकार ने इस Program को STEM छात्रों के लिए बढ़ाया था। लेकिन अब HR 2315 Bill (Fairness for High-Skilled Americans Act) के तहत इसे पूरी तरह खत्म करने की मांग की जा रही है।

क्यों बढ़ रही है चिंता?

हालांकि इस नए Bill के पास होने की संभावना बेहद कम है, लेकिन इससे Indian students के बीच fear of deportation और uncertainty about future in USA काफी बढ़ गई है।

Open Doors 2024 report के मुताबिक, 3 लाख से ज़्यादा भारतीय छात्र अभी US में पढ़ाई कर रहे हैं, जिनमें से एक-तिहाई OPT Program का हिस्सा हैं।

अगर यह रास्ता बंद हुआ, तो उनका भरोसा सिर्फ H-1B Visa lottery system पर रह जाएगा – जो हर साल की limit और कठिन selection के चलते एक uncertain option बन चुका है।

Universities भी कर रही हैं विरोध

Stanford, Columbia, Duke और University of California जैसी प्रमुख US Universities भी अब इस बिल को लेकर अपनी चिंता ज़ाहिर कर चुकी हैं। इनका कहना है कि Visa cancellations और OPT restrictions से अमेरिका की economy और research sectors को भारी नुकसान हो सकता है।

OPT Program पर सवाल क्यों?

2025 की शुरुआत में US House Judiciary Committee की सुनवाई में Jessica Vaughan (Center for Immigration Studies) ने OPT और CPT (Curricular Practical Training) Programs को “Congress के approval के बिना चलने वाली schemes” बताया और कहा कि ये fraud के cases और diploma mills द्वारा misuse का जरिया बन चुकी हैं।

उन्होंने यह भी दावा किया कि यह program US में सबसे बड़ा guest worker program बन चुका है, जिसमें बिना strict oversight के लाखों foreign students काम कर रहे हैं।

कितने Students हैं प्रभावित?

2023 में करीब 5.4 लाख foreign students OPT, STEM OPT और CPT के ज़रिए अमेरिका में काम कर रहे थे:

  • 2.7 लाख – OPT पर

     

  • 1.2 लाख – STEM OPT पर

     

  • 1.4 लाख – CPT पर

     

इन numbers को देखकर साफ है कि OPT visa ban से न सिर्फ Indian students बल्कि पूरे international student community पर असर पड़ेगा।

पहले भी आए हैं ऐसे प्रस्ताव

हालांकि इससे पहले भी कई बार Congress में OPT हटाने के प्रयास हुए लेकिन कोई Bill पास नहीं हो सका। दूसरी ओर, 2024 में Indian-American Congressman Shri Thanedar ने ‘Keep STEM Graduates in America Act’ पेश किया था, जो OPT को और आसान बनाने की बात करता है।

भले ही यह नया Bill पास न हो, लेकिन इससे अमेरिका में पढ़ रहे Indian international students की चिंता जरूर बढ़ गई है। उनके लिए OPT एक ज़रूरी रास्ता है, जिससे न सिर्फ उन्हें practical experience मिलता है, बल्कि long-term US residency की दिशा में भी एक कदम आगे बढ़ाया जा सकता है।