Operation Sindoor: Rafale और SCALP Missile की जोड़ी ने कैसे उड़ाए आतंकी बेस?

पाकिस्तान और POK (Pakistan Occupied Kashmir) में आतंकियों के खिलाफ भारत की जवाबी कार्रवाई अब चर्चा में है। Rafale Fighter Jets के साथ SCALP Missile की खतरनाक साझेदारी ने आतंक के अड्डों को बर्बाद कर दिया।

22 अप्रैल को Pahalgam Terror Attack में भारतीय जवानों पर हुए हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कड़ी चेतावनी दी थी। अब भारतीय वायुसेना ने उसी चेतावनी को हकीकत में बदल दिया है।

क्या है SCALP Missile? (What is SCALP Missile?)

SCALP Cruise Missile एक Air-to-Ground Deep Strike Missile है, जिसे फ्रांस की कंपनी MBDA ने तैयार किया है। यह मिसाइल 300 KM Range तक जाकर दुश्मन के ठिकानों को सटीकता से तबाह कर सकती है।

  • Missile Length: 5+ मीटर

  • Diameter: 63 सेमी

  • Weight: लगभग 1300 किलोग्राम

  • Warhead Payload: 450 किलोग्राम

  • Penetration Power: लगभग 30 मीटर तक की गहराई में विस्फोट कर सकती है

 भारत ने कैसे किया SCALP का इस्तेमाल?

सूत्रों के मुताबिक, भारत ने Indian Airspace में रहते हुए, अलग-अलग एयरबेस से SCALP-loaded Rafale Jets को उड़ान भरवाया। बिना सीमा पार किए, इन मिसाइलों ने पाकिस्तान के भीतर बने Terrorist Headquarters को निशाना बनाया।

बताया जा रहा है कि इस हमले में Lashkar-e-Taiba और Jaish-e-Mohammed जैसे संगठनों के अड्डे बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुए हैं।

ऑपरेशन सिंदूर: बदले की कार्रवाई का कोडनेम

भारत सरकार ने इस जवाबी कार्रवाई को Operation Sindoor नाम दिया है। यह एक कड़ा संदेश है कि भारत आतंकवाद के खिलाफ कड़ा रुख अपनाए हुए है।

PM Modi ने झंझारपुर (बिहार) की एक रैली में कहा था:

“आतंकियों को उनकी सोच से बड़ी सजा दी जाएगी।”

 राफेल और स्कैल्प की जोड़ी: पाकिस्तान पर कहर

Rafale Jets की सुपीरियर स्पीड और स्टेल्थ टेक्नोलॉजी के साथ SCALP मिसाइलों की गहराई तक मार करने की क्षमता ने पाकिस्तान की नींद उड़ा दी। पाकिस्तान लगातार चेतावनी देता रहा, लेकिन India’s Precision Airstrike ने उसे अचंभे में डाल दिया।