One State One Regional Rural Bank योजना लागू: क्या बंद होंगे आपके बैंक?

देश की Regional Rural Banking Structure में 1 मई 2025 से एक ऐतिहासिक बदलाव होने जा रहा है। Ministry of Finance ने One State One RRB योजना के तहत 11 राज्यों में कार्यरत 15 RRBs के विलय (merger) को मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही India में Regional Rural Banks (RRBs) की कुल संख्या 43 से घटकर अब 28 रह जाएगी।

यह Bank Merger Plan भारतीय वित्तीय प्रणाली को सरल, सुदृढ़ और आधुनिक बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। इससे पहले वर्ष 2020-21 तक तीन चरणों में RRBs की संख्या 196 से घटाकर 43 कर दी गई थी।

क्या है ‘One State, One RRB’ योजना?

यह योजना Department of Financial Services, Ministry of Finance द्वारा संचालित एक Reform Initiative है। इसका उद्देश्य है कि हर राज्य में केवल एक Regional Rural Bank हो, जिससे बैंकिंग सेवाओं में एकरूपता आए, संसाधनों का बेहतर उपयोग हो और प्रशासनिक खर्चों में कमी आए।

इस योजना की सिफारिश 2005 में Dr. Vyas Committee द्वारा की गई थी। समिति का मानना था कि एक राज्य में एक ही RRB होने से आपसी प्रतिस्पर्धा खत्म होगी और सभी बैंक एक यूनिट की तरह कार्य करेंगे, जिससे efficiency और customer service दोनों बेहतर होंगी।

RRB Act, 1976 की धारा 23A(1) के अंतर्गत यह विलय Public Interest में किया जा रहा है।

6 मई को Central Review करेंगी Finance Minister

Finance Minister Nirmala Sitharaman 6 मई को ‘One State One RRB’ योजना की progress review करेंगी। इस बैठक में विभिन्न RRBs की स्थिति, तकनीकी एकीकरण, HR और प्रशासनिक तैयारी जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी।

किन राज्यों में किस प्रकार हुआ विलय? (RRB Merger Details)

Andhra Pradesh

  • Merge होंगे: Chaitanya Godavari Gramin Bank, Andhra Pragathi Grameena Bank, Saptagiri Grameena Bank

  • Sponsor Banks: Union Bank, Canara Bank, Indian Bank, SBI

  • नई इकाई: Andhra Pradesh Grameena Bank

Uttar Pradesh

  • Merge होंगे: Baroda UP Bank, Aryavart Bank, Prathama UP Gramin Bank

  • Sponsor: Bank of Baroda

  • नई इकाई: Uttar Pradesh Gramin Bank (Head Office: Lucknow)

West Bengal

  • Merge होंगे: Bangiya Gramin Vikash Bank, Paschim Banga Gramin Bank, Uttar Banga Kshetriya Gramin Bank

  • Sponsor: Punjab National Bank

  • नई इकाई: West Bengal Gramin Bank (Head Office: Kolkata)
    अन्य राज्यों में क्या होगा?

Bihar

  • Merge होंगे: South Bihar Gramin Bank, North Bihar Gramin Bank

  • नई इकाई: Bihar Gramin Bank

  • Sponsor: Punjab National Bank (Head Office: Patna)
    Gujarat

  • Merge होंगे: Baroda Gujarat Gramin Bank, Saurashtra Gramin Bank

  • नई इकाई: Gujarat Gramin Bank

  • Head Office: Vadodara (under Bank of Baroda)

Jammu & Kashmir

  • Merge होंगे: J&K Grameen Bank, Ellaquai Dehati Bank

  • नई इकाई: Jammu & Kashmir Gramin Bank

  • Head Office: Jammu (under J&K Bank)

अन्य राज्य

  • Madhya Pradesh, Maharashtra, Odisha, Karnataka, Rajasthan – इन राज्यों में दो-दो RRBs का विलय करके एक नई इकाई बनाई गई है।
    Capital Structure & Impact

सभी नवगठित RRBs को ₹2,000 करोड़ की Authorized Capital प्रदान की जाएगी। इससे Credit Flow to Rural India, financial stability और agricultural development को मजबूती मिलेगी।

One State, One RRB Scheme भारत के ग्रामीण बैंकिंग ढांचे को streamline करने की दिशा में एक साहसिक और visionary कदम है। इससे न केवल बैंकिंग सेवाओं में सुधार होगा बल्कि ग्रामीण ग्राहकों को ज्यादा सुलभ और समर्पित सेवा भी मिलेगी।

इस विलय के बाद ग्राहकों को ब्रांच और IFSC कोड जैसी जानकारियों में बदलाव का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन बैंकिंग सेवाओं की निरंतरता बनी रहेगी।