OctaFx Scam: From Spanish luxury yacht to mini jet, ED seizes assets worth Rs 131 crore"
भारत में हुए सबसे बड़े Online Forex Trading Scams में से एक, OctaFx Fraud Case में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 131 करोड़ रुपये की विदेशी संपत्ति अटैच की है। यह संपत्तियां स्पेन में स्थित हैं और इनमें एक इटैलियन मॉडल की लग्ज़री याच “Cherry”, एक मिनी जेट बोट, महंगी लग्ज़री कारें और दो रिहायशी घर शामिल हैं।
फर्जी कंपनियों से खुलवाए बैंक अकाउंट, विदेश भेजा पैसा
ED की जांच में सामने आया है कि OctaFx, एक अवैध Forex Trading Platform, ने फर्जी ई-कॉमर्स कंपनियों के नाम पर बैंक अकाउंट्स खुलवाए। इन कंपनियों के डायरेक्टर्स भी फर्जी थे और दस्तावेजों में manipulation और forgery की गई थी।
इन फर्जी अकाउंट्स के जरिए आम जनता से पैसा इकट्ठा किया गया और फिर यह रकम विदेशी कंपनियों के खातों में ट्रांसफर कर दी गई। यह कंपनियां स्पेन, एस्टोनिया, रूस, हांगकांग, सिंगापुर, UAE और UK में स्थित थीं और सभी पावेल प्रोज़ोरोव के कंट्रोल में थीं।
9 महीनों में 800 करोड़ रुपये की ठगी
जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि सिर्फ 9 महीनों में OctaFx ने 800 करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी की। पैसा fake import of services के नाम पर विदेश भेजा गया।
इससे पहले भी ईडी ने इस केस में 296 करोड़ से ज़्यादा की संपत्तियां जब्त और अटैच की हैं। इसमें स्पेन की 19 प्रॉपर्टीज़ भी शामिल हैं।
Cherry Yacht और मिनी जेट: ठगी के पैसे से बना ‘सी साम्राज्य’
ED ने जो लग्ज़री याच अटैच की है उसका नाम है “Cherry”। यह एक Italian Commercial Yacht है, जो Western Mediterranean Sea में घूमती है। याच के अलावा, मिनी जेट बोट और रिहायशी मकानों के साथ-साथ महंगी विदेशी कारें भी अटैच की गई हैं।
ED ने दो चार्जशीट दाखिल कीं, कोर्ट ने मानी मंजूर
OctaFx और 54 अन्य आरोपियों के खिलाफ अब तक दो चार्जशीट स्पेशल PMLA कोर्ट में दाखिल की गई हैं, जिन्हें कोर्ट ने स्वीकार कर लिया है। मामले की सुनवाई तेज़ी से चल रही है।
Social Media और IPL से हुआ प्रमोशन, बार-बार बदले URL
OctaFx Scam की खास बात यह रही कि इस illegal trading platform को प्रमोट करने के लिए social media influencers, IPL sponsorships और celebrities का सहारा लिया गया। वेबसाइट और लॉगिन URL को बार-बार बदला जाता था ताकि fraudulent trail को छुपाया जा सके।
विदेशी जमीन पर भारत की सबसे बड़ी डिजिटल ठगी का पर्दाफाश
OctaFx Scam सिर्फ एक ऑनलाइन धोखाधड़ी नहीं, बल्कि transnational financial crime का केस है। ED की यह कार्रवाई दिखाती है कि अब भारत की एजेंसियां अंतरराष्ट्रीय स्तर पर धोखाधड़ी करने वालों को भी नहीं छोड़ने वालीं।