अब कोई Pakistani India नहीं आ सकेगा? जानिए सरकार के नए Visa Rules
जम्मू-कश्मीर के Pahalgam में हुए भीषण आतंकवादी हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए Visa Services for Pakistani Nationals को तत्काल प्रभाव से suspend कर दिया है। इसके साथ ही भारत द्वारा जारी किए गए सभी वैध वीज़ा (existing Indian visas) भी रद्द कर दिए गए हैं।
Immediate Effect से लागू हुआ Visa Ban
भारत के विदेश मंत्रालय (Ministry of External Affairs – MEA) ने गुरुवार को स्पष्ट किया कि यह निर्णय Cabinet Committee on Security (CCS) की बैठक के बाद लिया गया है, जिसमें Pahalgam Terror Attack के दोषियों को सज़ा दिलाने का संकल्प लिया गया।
बता दें कि इस हमले में 26 लोगों की मौत हो गई थी, जिनमें दो विदेशी नागरिक और दो स्थानीय निवासी शामिल थे।
Prime Minister Modi का सख्त संदेश
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि “हर एक आतंकवादी और उनके सहयोगियों को ढूंढा जाएगा और सज़ा दी जाएगी।” इसके कुछ ही घंटों बाद सरकार ने यह Visa Suspension और Cancellation का फैसला लिया।
कौन-कौन से Visa रद्द किए गए?
MEA के अनुसार:
-
सभी सामान्य Indian visas for Pakistani citizens 27 अप्रैल 2025 से रद्द माने जाएंगे।
-
केवल medical visas को 29 अप्रैल 2025 तक वैध माना जाएगा।
-
सभी Pakistani Nationals जो वर्तमान में भारत में हैं, उन्हें visa expiry से पहले भारत छोड़ने का आदेश दिया गया है।
SAARC Visa Exemption Scheme (SVES) भी हुई Cancel
भारत सरकार ने यह भी घोषणा की कि अब Pakistani नागरिक SAARC Visa Exemption Scheme के तहत भारत में प्रवेश नहीं कर पाएंगे। पहले से जारी सभी SVES visas भी cancelled माने जाएंगे। जो Pakistani नागरिक वर्तमान में SVES visa पर भारत में हैं, उन्हें 48 घंटों के भीतर देश छोड़ने को कहा गया है।
Indian Citizens को भी जारी किया गया Alert
MEA ने भारतीय नागरिकों को भी पाकिस्तान की यात्रा से बचने की सलाह दी है। इसके साथ ही जो भारतीय नागरिक फिलहाल पाकिस्तान में मौजूद हैं, उन्हें जल्द से जल्द भारत लौटने को कहा गया है।
Indus Water Treaty और Checkpost बंद
सरकार ने यह भी निर्णय लिया है कि:
-
Indus Water Treaty को suspend कर दिया गया है।
-
पंजाब के Attari Integrated Checkpost को भी closed until further notice कर दिया गया है।
-
साथ ही, भारत अब अपने Defence, Navy और Air Advisors को इस्लामाबाद स्थित Indian High Commission से वापस बुला रहा है।