Uttarakhand में महिलाओं के लिए नई पहल: “She for STEM-Cell” का शुभारंभ

उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (UCOST) ने STEM fields यानी विज्ञान (Science), प्रौद्योगिकी (Technology), अभियांत्रिकी (Engineering) और गणित (Mathematics) में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए नया “She for STEM-Cell” स्थापित किया है। यह सेल UCOST Headquarters में महानिदेशक Prof. Durgesh Pant के नेतृत्व में शुरू किया गया।

“She for STEM-Cell” का उद्देश्य और महत्व

यह नया She for STEM-Cell Science School International और UCOST के संयुक्त उपक्रम She for STEM का संचालन केंद्र होगा। प्रो. पंत ने बताया कि यह सेल न केवल गतिविधियों को व्यवस्थित करेगा बल्कि Uttarakhand की युवती छात्राओं के लिए नए अवसर और मार्गदर्शन प्रदान करेगा।

दुर्गेश पंत ने कहा 

“हमारा उद्देश्य है कि विज्ञान और प्रौद्योगिकी में बेटियों की प्रतिभा को उचित मार्गदर्शन और सलाह मिले, ताकि वे भविष्य की scientists और innovation leaders बन सकें।”

छात्राओं के लिए Career और Research Opportunities

She for STEM कार्यक्रम छात्राओं को महिला वैज्ञानिकों और विशेषज्ञों से जोड़कर उन्हें career guidance, research opportunities और supportive community उपलब्ध कराता है।

नवीनतम समूह में राज्यभर के 30+ colleges की 800+ छात्राओं ने नामांकन किया है।

छात्राओं को mentorship और practical exposure के माध्यम से STEM careers में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा।