गाजियाबाद में नए बिल्डिंग बायलॉज को मंजूरी: क्या आपका इलाका भी बदलेगा?
जानिए आपके इलाके में क्या बदलेगा?
गाजियाबाद में अब Indirapuram, Kaushambi, Raj Nagar Extension, Crossing Republic जैसी हाईराइज बिल्डिंग्स हर जगह देखने को मिलेंगी। Residential Plots पर अब घर के साथ दुकान खोलने की भी अनुमति होगी, जिससे रियल एस्टेट सेक्टर को और बढ़ावा मिलेगा।
कौन से इलाकों में होंगे बड़े बदलाव?
गाजियाबाद के पुराने और नए इलाकों में ऊंची इमारतों का निर्माण होगा। इसमें NH-9, Meerut Road, Raj Nagar Extension, Duhai, Dasna, Loni, Sahibabad, Shalimar Garden, Muradnagar, Modinagar जैसे क्षेत्र शामिल होंगे।
क्या होंगे नए बिल्डिंग बायलॉज के फायदे?
Lucknow Development Authority के VC प्रथमेश कुमार की अध्यक्षता में बनी प्रदेश स्तरीय कमेटी ने नए बिल्डिंग बायलॉज को मंजूरी दे दी है। इसके लागू होते ही Ghaziabad Development Authority (GDA) के क्षेत्र में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।
-
FAR (Floor Area Ratio) अब 2.5 से बढ़ाकर 5 कर दिया गया है, जिससे ऊंची इमारतें बन सकेंगी।
-
Ground Coverage की बाध्यता खत्म होने से लोग पूरे प्लॉट पर निर्माण कर पाएंगे।
-
पुराने इलाकों में Property Prices में उछाल आ सकता है।
Real Estate Sector को मिलेगा नया Boost!
विशेषज्ञों के अनुसार, गाजियाबाद में वर्तमान में 20,000+ Flats का निर्माण चल रहा है, लेकिन भविष्य में 1 लाख से अधिक मकानों की आवश्यकता होगी। नए बायलॉज से यह सपना साकार हो सकता है।
Commercial Construction को भी मिली मंजूरी
-
अब Residential Areas में भी Commercial Construction की अनुमति होगी।
-
90 मीटर से बड़े प्लॉट पर दुकान खोलने के लिए 9-meter wide road जरूरी होगी, और बड़े भूखंड के लिए 12-meter wide road अनिवार्य होगी।
क्या अब Parking की समस्या खत्म होगी?
अब Stilt Parking की अनुमति दी गई है। पहले यह मान्य नहीं थी, लेकिन अब लोग अपने घरों में ही स्टिल्ट पार्किंग बना सकेंगे।
-
100% Basement Construction की मंजूरी मिलने से व्यापारियों को अपने Storage Spaces के लिए बेसमेंट का उपयोग करने की सुविधा मिलेगी।
-
नए नियमों में Ambulance और Buses की Parking का भी प्रावधान किया गया है।