Neeraj did wonders again, reached the top in Golden Spike Meet
भारत के Olympic Gold Medalist और World Champion Neeraj Chopra ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वह दुनिया के टॉप Javelin Throw Athletes में से एक हैं। Golden Spike Meet 2025 में पहली बार हिस्सा लेते हुए Neeraj ने 85.29 मीटर का शानदार थ्रो फेंका और खिताब अपने नाम किया। यह मुकाबला Czech Republic में आयोजित किया गया था, जिसमें दुनिया के 9 बेहतरीन जैवलिन थ्रोअर हिस्सा ले रहे थे।
Neeraj ने अपने तीसरे प्रयास में 85.29 मीटर का थ्रो फेंक कर सभी को पछाड़ते हुए पहली पोजिशन हासिल की। South Africa के Douw Smit 84.12 मीटर के थ्रो के साथ दूसरे और Grenada के World Champion Anderson Peters 83.63 मीटर के साथ तीसरे स्थान पर रहे।
गौरतलब है कि Paris Diamond League 2025 जीतने के महज चार दिन बाद Neeraj की यह लगातार दूसरी अंतरराष्ट्रीय जीत है। तीसरे राउंड में बढ़त बनाने के बाद Neeraj ने 82.17 मीटर और 81.01 मीटर के थ्रो किए, जबकि अंतिम प्रयास फाउल रहा।
इस प्रतिष्ठित इवेंट में जर्मनी के Olympic Champion Thomas Röhler मात्र 79.18 मीटर थ्रो कर सातवें स्थान पर रहे। Neeraj के प्रमुख प्रतिद्वंद्वी Julian Weber की अनुपस्थिति ने मुकाबले को कुछ फीका ज़रूर किया, लेकिन Neeraj की परफॉर्मेंस ने फैंस को निराश नहीं किया।
Neeraj पिछले दो सालों से फिटनेस के चलते Golden Spike में हिस्सा नहीं ले सके थे। इस बार उन्होंने अपने कोच Jan Zelezny (जो खुद 9 बार इस इवेंट के विजेता रह चुके हैं) के पसंदीदा टूर्नामेंट में जीत दर्ज कर उनका नाम रोशन कर दिया।
Neeraj Chopra की नजर अब Neeraj Chopra Classic Bengaluru 2025 पर है, जो 5 जुलाई को आयोजित होगा। माना जा रहा है कि वहां Neeraj 90 मीटर पार करने का प्रयास कर सकते हैं, जो उनके करियर की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक हो सकती है।