Mumbai Airport ने तुर्की की कंपनी Celebi को हटाया, अब भारतीय Indo Thai देगी Ground Handling Services
ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत की सुरक्षा नीति और सख्त हो गई है। इसी कड़ी में मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (MIAL) ने तुर्की की ग्राउंड-हैंडलिंग कंपनी Celebi NAS का कॉन्ट्रैक्ट तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दिया है। अब उसकी जगह Kolkata आधारित भारतीय कंपनी Indo Thai Airport Services को अस्थायी रूप से जिम्मेदारी सौंपी गई है।
क्यों हुआ Celebi NAS का Contract रद्द?
नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने राष्ट्रीय सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए Celebi NAS की सुरक्षा मंजूरी रद्द कर दी। यह फैसला उस समय आया है जब तुर्की, पाकिस्तान के साथ मिलकर भारत के खिलाफ कूटनीतिक स्तर पर खड़ा नजर आया – खासकर Operation Sindoor और Pahalgam Terror Attack के बाद।
अब इंडियन फर्म को मिली जिम्मेदारी
MIAL के प्रवक्ता के मुताबिक, Indo Thai अगले तीन महीनों के लिए अंतरिम ग्राउंड हैंडलिंग सेवा प्रदाता के रूप में काम करेगी। यह फर्म पहले से देश के 9 अन्य हवाई अड्डों पर सेवाएं दे रही है। MIAL ने कहा है कि अगले कुछ दिनों में वह long-term partner के लिए Request for Proposal (RFP) जारी करेगी।
कर्मचारियों और सेवाओं पर असर नहीं
-
Celebi NAS के सभी मौजूदा कर्मचारी अब Indo Thai Airport Services के तहत काम करेंगे, वो भी वहीं शर्तों पर।
-
Celebi के उपकरण अब Indo Thai को किराए पर दिए जाएंगे ताकि सेवा में कोई बाधा न आए।
-
MIAL ने स्पष्ट किया है कि Mumbai Airport का Ground Handling Operation पूरी तरह सुचारू रूप से जारी रहेगा।