Mobile Screen Time बढ़ा रहा Headache और Migraine का खतरा: Doctors ने दी चेतावनी

ग्रेटर नोएडा स्थित GIMS (Government Institute of Medical Sciences) की रिपोर्ट के मुताबिक, युवाओं में सिर दर्द, माइग्रेन, एकाग्रता की कमी (lack of concentration) और नींद की समस्या (sleep disorder) जैसी न्यूरोलॉजिकल बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं।

विशेषज्ञ मानते हैं कि excessive screen exposure यानी मोबाइल, लैपटॉप और टीवी पर लंबे समय तक ध्यान केंद्रित करना इस स्थिति का मुख्य कारण है।

2024-2025 में बढ़े Neuro Patients: GIMS के आंकड़े चौंकाने वाले

GIMS Neuro OPD Data (Patients Count):

अवधि मरीजों की संख्या
Jan-Mar 2024 822
Apr-Jun 2024 1043
Jul-Sep 2024 1000
Oct-Dec 2024 223
Jan 2025 186
Feb 2025 307
Mar 2025 329

कुल 2024 में 3088 मरीज और 2025 के पहले तीन महीनों में ही 822 केस सामने आए।

सिर्फ मंगलवार और शुक्रवार को लगती है Neuro OPD

GIMS में सप्ताह में दो दिन (Tuesday & Friday) न्यूरो OPD संचालित होती है, जिसमें नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना सिटी और आस-पास के क्षेत्रों से मरीज आते हैं।

डॉ. ब्रिगेडियर राकेश गुप्ता (निदेशक, GIMS) ने बताया कि फिलहाल हमारे पास स्थायी Neurology Surgeon नहीं है, इसलिए बाहरी डॉक्टरों की मदद से इलाज किया जा रहा है।

गर्मी और सर्दी दोनों मौसम में न्यूरो मरीजों की स्थिति बिगड़ सकती है

डॉक्टरों के मुताबिक:

  • गर्मी में: माइग्रेन के केस बढ़ते हैं। मानसिक असंतुलन (irritability, anxiety, depression) भी देखने को मिलता है।

  • सर्दी में: Peripheral Neuropathy, Radiculopathy, और Multiple Sclerosis (MS) जैसे रोगों के लक्षण बढ़ जाते हैं।

  • मरीजों को hydration और stress management की सलाह दी जाती है।

क्या हो सकते हैं Screen Addiction के Neurological Symptoms?

  • Constant Headache

  • Migraine Triggers

  • Memory और Focus में कमी

  • Sleep Disorders

  • Eye Strain और Visual Disturbance

  • Depression और Anxiety

कैसे करें बचाव?

  • Screen Time Limit करें (Screen Detox अपनाएं)

  • 20-20-20 Rule: हर 20 मिनट में 20 सेकंड के लिए 20 फीट दूर देखें

  • Mobile और Laptop का use regulated करें

  • अच्छी नींद लें, आंखों को आराम दें

  • अगर सिर दर्द, चिड़चिड़ापन या नींद की समस्या बनी रहे तो Neuro Specialist से संपर्क करें

निदेशक का बयान

हमारा प्रयास है कि जल्द ही GIMS में स्थायी न्यूरो सर्जन हों। ताकि मरीजों को किफायती और बेहतर इलाज यहीं उपलब्ध कराया जा सके।
डॉ. ब्रिगेडियर राकेश गुप्ता, निदेशक, GIMS