Mobile plans will be expensive! Telecom companies' new move will put a burden on your pocket
मोबाइल यूजर्स को साल 2025 के अंत तक एक और बड़ा झटका लग सकता है। ET की रिपोर्ट के मुताबिक, टेलिकॉम कंपनियां अपने mobile tariff plans को 10 से 12 प्रतिशत तक महंगा करने की तैयारी में हैं। साथ ही, tiered pricing model की शुरुआत भी हो सकती है, जिससे data packs में मिलने वाला डेटा पहले से कहीं कम हो सकता है।
Recharge plans होंगे महंगे, डेटा भी कम मिलेगा
Telecom industry analysts का मानना है कि मई 2025 में active mobile users की संख्या में रिकॉर्ड बढ़त के चलते कंपनियों की मुनाफा कमाने की भूख और बढ़ गई है। मई में 7.4 मिलियन नए एक्टिव यूजर्स जुड़े, जिससे भारत में कुल active user base 1.08 बिलियन के पार पहुंच गया। ऐसे में कंपनियां एक और tariff hike की ओर बढ़ सकती हैं। हालांकि, जुलाई 2024 में पहले ही 11-23% की बढ़ोतरी हो चुकी है, इसलिए अगली बढ़ोतरी से यूजर्स में नाराजगी भी बढ़ सकती है।
Tier Pricing Model क्या है?
इस बार की hike केवल कीमतें नहीं बढ़ाएगी, बल्कि tier-based plans लाने की बात भी हो रही है। इसमें जो यूजर ज्यादा डेटा चाहते हैं, उन्हें पहले की तुलना में कम data benefits मिल सकते हैं या उन्हें ज्यादा कीमत चुकानी पड़ सकती है।
Reliance Jio और Airtel की मजबूती
मई 2025 में, Reliance Jio ने 5.5 मिलियन नए एक्टिव यूजर्स जोड़े और उसका market share बढ़कर 53% तक पहुंच गया। वहीं Airtel ने 1.3 मिलियन एक्टिव यूजर्स जोड़े, जिससे उसका शेयर 36% तक पहुंच गया। Vodafone Idea की स्थिति अभी भी कमजोर बनी हुई है।
5G expansion पर टिकी है आगे की ग्रोथ
एक इंडस्ट्री एक्जीक्यूटिव के अनुसार, अब tariff-based consolidation की प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है और भविष्य में user growth पूरी तरह 5G services adoption पर निर्भर करेगी।