Who has how many votes in the Rajya Sabha elections? All eyes are on MP, Karnataka and Jharkhand.
संसद का Winter Session 2025 शुक्रवार को एक बार फिर शुरू हो गया। आज सत्र का 10वां दिन है। गुरुवार को दोनों सदन अपेक्षाकृत सुचारु रूप से चले, लेकिन शुक्रवार को माहौल और गरमा गया जब लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने वायु प्रदूषण (Air Pollution Issue) को गंभीरता से उठाया।
LIVE UPDATES
12:11 PM | लोकसभा की कार्यवाही शुरू, राहुल गांधी ने उठाया वायु प्रदूषण का मुद्दा
लोकसभा की बैठक शुरू होते ही Congress leader Rahul Gandhi ने दिल्ली और देश के अन्य हिस्सों में बढ़ते Air Pollution Level पर चिंता जताई। उन्होंने सरकार से तत्काल कदम उठाने की मांग की।
11:52 AM | BJP सांसद अनुराग ठाकुर ने Speaker को लिखा पत्र, ई-सिगरेट विवाद ने पकड़ा तूल
BJP सांसद अनुराग ठाकुर ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को एक चिट्ठी लिखकर सदन में गंभीर नियम उल्लंघन की शिकायत की।
उन्होंने आरोप लगाया कि TMC के एक सांसद ने लोकसभा चैंबर के अंदर Electronic Cigarette (E-Cigarette) का खुलेआम इस्तेमाल किया, जो:
संसद की मर्यादा का उल्लंघन
संसद द्वारा पास किए गए क़ानूनों का सीधा उलंघन
प्रतिबंधित डिवाइस के उपयोग की श्रेणी में आता है
यह मामला सामने आते ही सोशल मीडिया से लेकर राजनीतिक गलियारों तक चर्चा का विषय बन गया।
11:01 AM | शिवराज पाटिल को श्रद्धांजलि, सदन 12 बजे तक स्थगित
कार्यवाही की शुरुआत में सांसदों ने दिवंगत नेता शिवराज पाटिल को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद सदन को 12 बजे तक स्थगित कर दिया गया।
10:05 AM | राहुल गांधी ने कांग्रेस सांसदों के साथ Review Meeting की
बैठक से पहले राहुल गांधी संसद भवन एनेक्सी एक्सटेंशन पहुंचे, जहां उन्होंने Congress Lok Sabha MPs के साथ रणनीतिक Review Meeting की।
सत्र की अगली कार्यवाही के लिए विपक्ष की रणनीति पर विस्तृत चर्चा हुई।