Lashkar Link Exposed: Pahalgam हमले से पहले किन-किन वारदातों में शामिल था Mastermind हाशिम मूसा?

Pahalgam terror attack ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। इस हमले को लेकर अब NIA (National Investigation Agency) और Jammu-Kashmir Police की जांच में कई अहम खुलासे हो रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक इस हमले का मास्टरमाइंड Hashim Musa alias Suleman, पाकिस्तान का नागरिक है जो पिछले एक साल से कश्मीर में सक्रिय था।

पहले से आतंकी गतिविधियों में शामिल था हाशिम मूसा

जांच एजेंसियों का मानना है कि हाशिम मूसा इससे पहले भी security forces और migrant workers पर हमलों में शामिल रहा है। मंगलवार को Baisaran Meadows में हुई आतंकी वारदात के बाद से वह Peer Panjal mountain range के ऊपरी हिस्सों में चार अन्य आतंकियों के साथ छिपा हुआ है।

इन आतंकियों की हुई पहचान, जारी किए गए स्केच

Police ने attack survivors की मदद से चार अन्य आतंकवादियों की पहचान की है:

  • Ali Bhai alias Talha (Pakistani)

  • Asif Fauji (Pakistani)

  • Adil Hussain Thokar (Anantnag)

  • Ahsan (Pulwama)

इन सभी के sketches जारी कर दिए गए हैं, ताकि public की मदद से इनकी धरपकड़ की जा सके।

Pahalgam Attack का Lashkar कनेक्शन

Authorities का कहना है कि Lashkar-e-Taiba और इसके proxy group The Resistance Front (TRF) इस हमले के पीछे हैं। हाशिम मूसा इन दोनों संगठनों के लिए काम करता था और कश्मीर घाटी में encryption-based apps के जरिए local contacts के साथ communication में था।

200 से ज्यादा लोगों से पूछताछ, 20 लाख का इनाम घोषित

Police ने इस केस में 200 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें ज्यादातर पूर्व आतंकवादी और OGWs (Over Ground Workers) हैं। हालांकि जांच के बाद कई लोगों को रिहा भी कर दिया गया है। वहीं, आतंकियों के बारे में पुख्ता जानकारी देने वाले को ₹20 लाख का इनाम देने का ऐलान भी किया गया है।

पाक से ट्रेनिंग लेकर लौटे आतंकी

Anantnag निवासी Adil Thokar, 2018 में PoK (Pakistan Occupied Kashmir) चला गया था और वहां से ट्रेनिंग लेकर 2023 में कश्मीर लौटा। उसके साथ दो और पाकिस्तानी आतंकी भी आए, जो बीते दो साल से घाटी में सक्रिय हैं।