Kumar Vishwas ने Shankaracharya से मांगी माफी, कहा- क्रोध त्यागें और आशीर्वाद दें

माघ मेले के मौनी अमावस्या स्नान पर्व पर संगम घाट पर चल रहे विवाद में अब कवि कुमार विश्वास भी सामने आ गए हैं। विवाद ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और मेला प्रशासन के बीच हुआ था।

कुमार विश्वास ने शंकराचार्य से माफी मांगते हुए कहा कि वह अपने क्रोध को त्यागकर सभी को आशीर्वाद दें। उन्होंने कहा कि संत और धार्मिक गुरु के साथ सम्मान और गरिमा के साथ पेश आने की जरूरत है।

कुमार विश्वास ने विवाद पर अपनी राय साझा करते हुए कहा,

“इस मामले पर दो दृष्टिकोण हैं। एक तरफ मैं आम भक्त और धर्म के पालनकर्ता के रूप में हूं। मेरे पास इतनी अथॉरिटी नहीं कि सीधे शंकराचार्य पर टिप्पणी कर सकूं। लेकिन प्रशासन को चाहिए कि वे संतों के साथ संवेदनशीलता और सम्मान के साथ व्यवहार करें। जो भी भगवा पहनकर धर्म और संस्कृति के लिए समर्पित होता है, उसके साथ बातचीत में गरिमा बनी रहे।”

यह बयान माघ मेले के दौरान संगम घाट पर हुई शंकराचार्य और अधिकारियों की झड़प के बाद आया है, जिसने कई धार्मिक और सामाजिक चर्चाओं को जन्म दिया है।