Kangana Ranaut का Diljit पर परोक्ष हमला: “आपका भी है देश के लिए कर्तव्य”

Diljit Dosanjh Hania Aamir Film Controversy: सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ इन दिनों अपनी फिल्म Sardaar Ji 3 को लेकर सुर्खियों में हैं। लेकिन इस बार चर्चा उनकी एक्टिंग या सिंगिंग को लेकर नहीं, बल्कि उनकी को-एक्ट्रेस को लेकर है। दरअसल, दिलजीत की इस फिल्म में पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर (Hania Aamir) मुख्य भूमिका में नजर आ रही हैं। इस पर सोशल मीडिया पर कई लोगों ने नाराजगी जताई है। अब इस मुद्दे पर अभिनेत्री और बीजेपी सांसद कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने भी अपनी तीखी प्रतिक्रिया दी है।

टाइम्स नाउ से बातचीत में क्या बोलीं कंगना?

कंगना रनौत ने Times Now को दिए गए इंटरव्यू में बिना दिलजीत का नाम लिए उन पर तंज कसते हुए कहा:

“ऐसे लोगों के बारे में मैं पहले ही बहुत कुछ कह चुकी हूं। राष्ट्र निर्माण की भावना हम सबकी ज़िम्मेदारी है, सिर्फ नेताओं की नहीं। हर कोई इस देश का स्टेकहोल्डर है।”

कंगना ने आगे कहा कि

“क्यों हर किसी का देश के प्रति समान भाव नहीं होता? दिलजीत अपना अलग रास्ता क्यों चुनते हैं? क्यों कुछ लोग देश की भावना से जुड़ने से कतराते हैं? सैनिक, राजनेता और आम लोग तो राष्ट्रवाद का रास्ता अपनाते हैं, फिर कलाकार क्यों नहीं?”

‘देशभक्ति सिर्फ नेताओं का कर्तव्य नहीं’

कंगना ने साफ तौर पर कहा कि देश के लिए काम करना सिर्फ politicians या soldiers का ही काम नहीं है।

“मैं यह नहीं कह रही कि बाकी रास्ते गलत हैं, लेकिन हर किसी में राष्ट्र के लिए एकजुटता की भावना होनी चाहिए। हमें इस धारणा को तोड़ना होगा कि देशभक्ति सिर्फ एक जिम्मेदारी है, ये हर नागरिक का कर्तव्य है — फिर चाहे वो सेलिब्रिटी हो या आम इंसान।”

दिलजीत की फिल्म कहां रिलीज हुई?

हालांकि Sardaar Ji 3 भारत में अब तक रिलीज नहीं हुई है, लेकिन Overseas Box Office पर फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। खासकर कनाडा और यूके जैसे देशों में फिल्म अच्छा प्रदर्शन कर रही है।