जिन्ना का हनीमून होटल अब बनेगा नैनीताल की पार्किंग समस्या का समाधान – धामी सरकार का नया फैसला
उत्तराखंड के लोकप्रिय हिल स्टेशन नैनीताल की सबसे बड़ी समस्या – पार्किंग क्राइसेस – का अब समाधान होता दिख रहा है। जिस ऐतिहासिक होटल में पाकिस्तान के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना ने अपना हनीमून मनाया था, उसे अब Public Parking Space में बदला जाएगा। यह ऐतिहासिक इमारत है – Metropole Hotel, जिसे अब धामी सरकार अस्थायी पार्किंग स्थल के रूप में उपयोग करने जा रही है।
Metropole Hotel का ऐतिहासिक सफर
-
1880 में बना यह होटल कभी राजा महमूदाबाद की संपत्ति हुआ करता था।
-
इसने कई मशहूर हस्तियों की मेजबानी की, जिनमें Mohammad Ali Jinnah और उनकी पत्नी Ruttie Jinnah प्रमुख हैं।
-
1960 के दशक में इसे “शत्रु संपत्ति” (Enemy Property) घोषित कर दिया गया था, जब राजा पाकिस्तान चले गए।
-
पिछले कई दशकों से यह भवन वीरान, बदहाल और अतिक्रमण की चपेट में था।