Landslide and debris devastation in Uttarkashi: Warning for Harshil in scientific report
Jammu-Katra Train Services पूरी तरह प्रभावित हुई हैं। उत्तर रेलवे ने बुधवार को आदेश जारी करते हुए 58 Trains Cancelled कर दीं। वहीं 64 ट्रेनों को या तो विभिन्न स्टेशनों पर रोक दिया गया या फिर पहले ही समाप्त कर दिया गया।
राष्ट्रपति और सीएम की प्रतिक्रिया
President Droupadi Murmu ने Vaishno Devi Landslide Accident पर शोक जताते हुए लिखा कि कई श्रद्धालुओं की मृत्यु की घटना अत्यंत दुखद है। उन्होंने शोक-संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और राहत व बचाव कार्य में सफलता की कामना की।
CM Omar Abdullah ने Prime Minister Narendra Modi से बात कर आपदा की पूरी जानकारी दी। सीएम ने कहा कि उन्होंने तवी नदी किनारे प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और केंद्र सरकार से मिल रही मदद के लिए आभार जताया।
डोडा में हालात गंभीर, चार की मौत
डोडा जिले में लगातार बारिश से स्थिति बिगड़ी हुई है। Deputy Commissioner Harvinder Singh ने बताया कि अब तक चार लोगों की मौत हो चुकी है। राजमार्गों पर 4-5 जगहों पर Landslide हुआ है। राहत व मरम्मत कार्य जारी है और शाम तक सड़क बहाल होने की उम्मीद है।
इंटरनेट और मोबाइल नेटवर्क को भी जल्द चालू करने की कोशिशें हो रही हैं। लोगों को जल स्रोतों से दूर रहने की सलाह दी गई है। स्कूल-कॉलेज बंद रखने पर भी विचार हो रहा है।
नदियां खतरे के निशान से ऊपर
Ramban SSP Arun Gupta ने कहा कि नदियां Danger Mark से ऊपर बह रही हैं। कई जगहों से लोगों को सुरक्षित निकाला गया है। जिला प्रशासन ने पुलिस और बचाव दलों को हाई अलर्ट पर रखा है।