IVF Struggle to Miracle Baby: Jwala-Vishnu's Mira was named by Aamir Khan
IVF Failure से लेकर Motherhood Journey तक, बैडमिंटन स्टार ज्वाला गुट्टा (Jwala Gutta) और एक्टर विष्णु विशाल (Vishnu Vishal) की कहानी न सिर्फ इमोशनल है बल्कि इंसानियत और रिश्तों की गहराई को भी छूती है। आमिर खान (Aamir Khan) ने न सिर्फ इस कपल का साथ दिया बल्कि उनकी बेटी को मीरा नाम भी दिया। अब विष्णु विशाल ने पहली बार इस संघर्ष और आमिर की मदद के बारे में खुलकर बात की है।
जब मां बनने की उम्मीदें छोड़ दी थीं ज्वाला ने | IVF Failure Story
विष्णु विशाल ने एक इंटरव्यू में बताया कि ज्वाला गुट्टा और उन्होंने लगभग दो साल तक बच्चा पाने की कोशिश की। लेकिन उम्र (41 साल) और मेडिकल जटिलताओं की वजह से 6 बार IVF ट्रीटमेंट फेल हो गया।
“उस वक्त ज्वाला बिल्कुल टूट चुकी थीं। उन्होंने लगभग मां बनने की उम्मीद छोड़ दी थी,” विष्णु ने कहा।
आमिर खान का साथ बना Turning Point
विष्णु के मुताबिक, इसी मुश्किल वक्त में Aamir Khan ने परिवार जैसा साथ दिया। उन्होंने बताया,
“जब आमिर को हमारे संघर्ष के बारे में पता चला तो उन्होंने सब कुछ छोड़कर हमें मुंबई आने के लिए कहा। वो खुद हमें डॉक्टर के पास लेकर गए।”
आमिर ने ज्वाला को 10 महीनों तक अपने घर में रहने की जगह दी, ताकि वो ट्रीटमेंट आराम से करा सकें। इस दौरान आमिर का परिवार भी ज्वाला के साथ रहा।
‘मीरा’ का नाम आमिर ने रखा | Aamir Khan Naming Ceremony
हैदराबाद में आयोजित Jwala Gutta Baby Naming Ceremony में आमिर खान पहुंचे और उन्होंने बेटी का नाम ‘मीरा’ रखा। विष्णु ने कहा:
“अगर आमिर नहीं होते, तो हमें मीरा नहीं मिलती। इसलिए हमने तय किया कि हमारी बेटी का नाम वही रखेंगे।”
इसी मौके पर ज्वाला इमोशनल हो गईं और मंच पर बोलते हुए उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े।
मीरा संग आमिर की तस्वीरें हुईं वायरल
Aamir Khan with Jwala Gutta’s daughter Meera की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी हैं। आमिर बच्ची को प्यार से गोद में उठाए हुए नजर आए। फैंस ने इस पर कमेंट करते हुए आमिर की इंसानियत की सराहना की।