India Weather 2025: बाढ़-बारिश और Extreme Heat ने मचाई तबाही, 2,760 की मौत; 2026 में कैसी रहेगी Cold Wave

India Climate Report 2025: भारत में 2025 का साल मौसम के लिहाज से काफी Extreme रहा। Floods, Heavy Rainfall और Extreme Heat के कारण पूरे देश में 2,760 लोगों की मौत हुई। मौसम विभाग (IMD) के आंकड़ों के अनुसार, 2025 भारत का 8th hottest year रहा, और देश का सालाना औसत तापमान 0.28°C सामान्य से अधिक रहा।

2025: भारत का 8वां सबसे गर्म साल

IMD की रिपोर्ट के अनुसार, 2025 में तापमान लगातार औसत से ऊपर रहा। हालांकि अत्यधिक Heat Waves नहीं आई, फिर भी पूरे साल Above Normal Temperature दर्ज हुआ। पिछले 1901–2025 के रिकॉर्ड में हर सदी में औसत तापमान में 0.68°C की बढ़ोतरी देखी गई। दिन का तापमान 0.89°C और रात का 0.47°C प्रति सदी बढ़ा।

बारिश और मानसून की स्थिति

साल 2025 में देश में Average Rainfall सामान्य से 110% अधिक रही। शीत ऋतु में वर्षा अपेक्षाकृत कम रही, लेकिन Pre और Post-Monsoon में अधिक बारिश ने कई राज्यों में Floods और Landslides की स्थिति पैदा की। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और झारखंड में भारी तबाही हुई।

मौसमजनित घटनाओं में 1,370 से अधिक मौतें Floods, Landslides और Lightning के कारण हुई।

4 Major Cyclones ने देश में तबाही मचाई: Shakti (Oct), Montha (Oct), Sennaiar (Nov) और Ditvah (Nov-Dec)।

बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से उठे इन तूफानों का असर पड़ोसी देशों Sri Lanka, Malaysia, Indonesia और Thailand पर भी पड़ा।

उत्तराखंड में बादल फटने से भारी नुकसान

उत्तराखंड के कई जिलों में Cloudburst और Heavy Rainfall से Floods और Landslides के चलते Infrastructure और ग्रामीण क्षेत्रों को भारी नुकसान हुआ।

2026 में सर्दी कैसी होगी?

IMD Forecast 2026: जनवरी में अधिकांश क्षेत्रों में Minimum Temperature Normal से कम रहने की संभावना है। Day Temperature भी ज्यादातर इलाकों में Average से नीचे रहने की उम्मीद है।

गंगा मैदानी इलाके, मध्य भारत, पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार में Cold Wave के दिन अधिक हो सकते हैं।

उत्तर-पश्चिम भारत में सर्दी थोड़ी हल्की रहने की संभावना है।