India-Pakistan Tension: पहली बार पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने ऑपरेशन सिंदूर की पुष्टि की

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ (Shehbaz Sharif) ने पहली बार सार्वजनिक रूप से स्वीकार किया है कि भारत ने 9-10 मई की रात “Operation Sindoor” के तहत पाकिस्तान के रावलपिंडी स्थित नूर खान एयरबेस (Noor Khan Airbase) और अन्य सैन्य ठिकानों पर मिसाइलों से हमला किया था। उनका यह कबूलनामा अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

“रात 2:30 बजे असीम मुनीर का फोन आया…” – शहबाज शरीफ

इस्लामाबाद में Pakistan Monument पर आयोजित ‘यौम-ए-तशक्कुर’ कार्यक्रम में शहबाज शरीफ ने अपने संबोधन में कहा:

“9 और 10 मई की रात 2:30 बजे सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर ने मुझे फोन कर बताया कि भारत ने नूर खान एयरबेस और अन्य सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है। हमारी वायुसेना ने स्वदेशी तकनीक से जवाबी कार्रवाई की।”

शहबाज का यह बयान पाकिस्तान सरकार की ओर से पहली आधिकारिक स्वीकारोक्ति है, क्योंकि अब तक पाकिस्तान की सेना ही भारत के हमले की बात कह रही थी, जबकि सरकार इससे इनकार करती रही थी।

Satellite Images से हुआ खुलासा, मिसाइल स्ट्राइक की पुष्टि

Maxar Technologies द्वारा जारी satellite images ने भारत के Precision Strike Capability को स्पष्ट किया है।

इन तस्वीरों में 25 अप्रैल और 10 मई के बीच नूर खान, मुशाफ (सरगोधा), भोलारी और शाहबाज (जैकबाबाद) एयरबेस पर बड़े पैमाने पर क्षति साफ़ देखी जा सकती है।

यह स्पष्ट करता है कि भारत ने बिना सीमा पार किए, सटीक GPS-गाइडेड मिसाइलों से हमला किया — जो ऑपरेशन सिंदूर की सबसे बड़ी ताकत मानी जा रही है।

भारत में सियासी प्रतिक्रिया – “अब तो खुद कबूल किया पाकिस्तान ने”

शहबाज शरीफ के कबूलनामे के बाद भारत में राजनीतिक बयानबाज़ी तेज हो गई है।

  • भाजपा के आईटी प्रमुख अमित मालवीय ने X पर लिखा:

“शहबाज शरीफ ने खुद माना कि जनरल असीम मुनीर ने उन्हें रात 2:30 बजे भारत के हमले की जानकारी दी। यह दर्शाता है कि Operation Sindoor कितना सटीक और साहसी था।”

  • शिवसेना (उद्धव गुट) की नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने तंज कसते हुए लिखा:

“जब आपके आतंकी अड्डे नष्ट हो रहे हों और आप सो रहे हों, यह देखकर संतोष होता है।”

क्या था Operation Sindoor?

9 मई की रात भारत ने Pahalgam आतंकी हमले का बदला लेने के लिए ‘Operation Sindoor’ लॉन्च किया। इसमें पाकिस्तान के कई terror launch pads और military installations को नष्ट किया गया, जिनमें Noor Khan, Murid और Rafiqui Airbases प्रमुख हैं।

इस ऑपरेशन की खासियत यह थी कि:

  • यह सर्जिकल स्ट्राइक से भी ज्यादा सटीक था

  • भारत ने सीमा पार किए बिना यह हमला किया

  • अंतरराष्ट्रीय स्तर पर India’s missile precision की सराहना हुई

शहबाज शरीफ का यह बयान भारत के ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और प्रभावशीलता को दुनिया के सामने उजागर करता है। पाकिस्तान की सेना पहले ही इस हमले की बात मान चुकी थी, लेकिन अब प्रधानमंत्री का यह रात 2:30 बजे वाले कॉल का ज़िक्र भारत की डिप्लोमैटिक और मिलिट्री स्ट्रेटजी की बड़ी जीत मानी जा रही है।