भारत ने भी वही किया जो अमेरिका ने ओसामा के साथ किया” – ऑपरेशन सिंदूर पर बोले उपराष्ट्रपति धनखड़
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने भारत के हालिया ऑपरेशन सिंदूर को लेकर बड़ा बयान देते हुए इसकी तुलना अमेरिका द्वारा ओसामा बिन लादेन को मारने वाले ऐतिहासिक ऑपरेशन से की है। उन्होंने कहा कि भारत अब आतंक के खिलाफ वैश्विक मानक तय कर रहा है और दुनिया यह देख रही है कि भारत आतंकवाद को सिर्फ सहन नहीं करेगा, बल्कि जड़ से खत्म करेगा।
“जिसने पनाह दी, वहीं मारा” – उपराष्ट्रपति का इशारा साफ
धनखड़ ने भले ही ओसामा बिन लादेन का नाम नहीं लिया, लेकिन उनका संदर्भ स्पष्ट था। उन्होंने कहा:
“11 सितंबर 2001 के बाद, 2 मई 2011 को अमेरिका ने उस आतंकी को उसी देश में जाकर मारा जिसने उसे पनाह दी थी। भारत ने भी वही किया है।”
इस बयान से उन्होंने साफ संकेत दिया कि भारत ने पाकिस्तान और PoK में घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक की है, जैसा अमेरिका ने पाकिस्तान के एबटाबाद में किया था।
क्या था ऑपरेशन सिंदूर?
-
तारीख: 6-7 मई की रात, 01:05 से 01:30 बजे के बीच
-
लक्ष्य: पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर (PoK) में मौजूद आतंकी ठिकाने
-
निष्कर्ष: 100+ आतंकवादी मारे गए
-
प्रमुख आतंकी ढेर: अब्दुल रऊफ अजहर – जैश-ए-मोहम्मद का टॉप कमांडर, IC-814 हाइजैक और डैनियल पर्ल मर्डर केस से जुड़ा था