India-Brazil Defence Deal: ब्राजील से बड़ा रक्षा समझौता कर सकते हैं पीएम मोदी, ब्रिक्स बैठक के दौरान लग सकती है मुहर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बहुप्रतीक्षित ब्राजील यात्रा सिर्फ ब्रिक्स शिखर सम्मेलन (BRICS Summit 2025) तक सीमित नहीं रहेगी। इस यात्रा के दौरान भारत और ब्राजील के बीच एक बड़ा रक्षा समझौता (Major Defence Deal) होने की संभावना है।
भारत का ‘Make for World’ रक्षा उत्पादन मॉडल तेजी से वैश्विक मंच पर पहचान बना रहा है और Brazil जैसे देश अब भारत से रक्षा उपकरण खरीदने में रुचि दिखा रहे हैं।
पीएम मोदी की विदेश यात्रा में ब्राजील बना रणनीतिक पड़ाव
प्रधानमंत्री मोदी 5 से 8 जुलाई तक ब्राजील के दौरे पर रहेंगे, जहां वह Rio de Janeiro में आयोजित BRICS सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। इसके अलावा वह ब्राजील के राष्ट्रपति Luiz Inácio Lula da Silva के साथ द्विपक्षीय वार्ता भी करेंगे।
इस वार्ता के केंद्र में डिफेंस पार्टनरशिप, टेक्नोलॉजी ट्रांसफर और को-डेवलपमेंट मॉडल रहेगा।
Brazil को भारत के ये Defence Systems चाहिए
ब्राजील ने भारत से जिन रक्षा प्रणालियों में रुचि दिखाई है, उनमें शामिल हैं:
-
Akash Air Defence System
-
Garud Artillery Guns
-
Secure Battlefield Communication Systems
-
Offshore Patrol Vessels (OPV)
-
Maintenance Support for Scorpene Submarines
-
Coastal Surveillance Systems