Hotel Casino Raid in Uttarakhand: लड़कियों से ड्रिंक्स सर्व करवा रहे थे, लाखों की कैश बरामद

उत्तराखंड के रुड़की में देहरादून रोड स्थित रामपुर इलाके के एक फाइव स्टार होटल ‘राजमहल’ में गुरुवार को तीन थानों की पुलिस ने मिलकर छापेमारी की, जहां गुप्त सूचना के आधार पर अवैध रूप से संचालित हो रहे कैसीनो का भंडाफोड़ किया गया। पुलिस ने मौके से 8 युवतियों सहित कुल 32 लोगों को गिरफ्तार किया, जो ताश खेलते और शराब पीते पाए गए। छापे के दौरान होटल में अफरा-तफरी मच गई और पुलिस को मुख्य द्वार बंद कर पूरे इलाके को सील करना पड़ा।

पुलिस ने वहां से ₹2.74 लाख नकद, 1895 casino coins, 32 mobile phones, ताश की गड्डियाँ, शराब की बोतलें और कई अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की। यह भी सामने आया कि लड़कियों को ग्राहकों को लुभाने और ड्रिंक्स सर्व करने के लिए चंडीगढ़, दिल्ली और नेपाल जैसे शहरों से बुलाया गया था। जिन युवतियों को होटल में तैनात किया गया था, वे छोटे कपड़े पहनकर कैसीनो टेबल्स पर ताश बांटती थीं और शराब परोसती थीं। पकड़े गए लोगों की उम्र 25 से लेकर 62 वर्ष तक थी। पुलिस जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि होटल में एक स्थानीय जनप्रतिनिधि की साझेदारी हो सकती है, जबकि होटल मालिक और कुछ मुख्य आरोपी अभी फरार हैं। फिलहाल होटल को सील कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।