AAP सरकार में ‘हॉस्पिटल स्कैम’? सौरभ भारद्वाज और सत्येंद्र जैन के खिलाफ जांच को मिली मंजूरी
Hospital Projects Scam: आम आदमी पार्टी की सरकार में घोटाले की आंच, सौरभ भारद्वाज और सत्येंद्र जैन पर एसीबी जांच तय
दिल्ली सरकार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्रियों सौरभ भारद्वाज और सत्येंद्र जैन अब कथित तौर पर एक बड़े Hospital Infrastructure Scam में फंसते नजर आ रहे हैं। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने दोनों नेताओं के खिलाफ ACB (Anti-Corruption Branch) Inquiry की मंजूरी दे दी है। यह जांच Lieutenant Governor VK Saxena की सिफारिश के आधार पर शुरू की जा रही है।
5590 करोड़ की मंजूरी, लेकिन समय और बजट दोनों से हुआ खिलवाड़?
सूत्रों के अनुसार, वर्ष 2018-19 में दिल्ली सरकार ने 24 Hospital Projects के लिए कुल ₹5590 करोड़ की मंजूरी दी थी। लेकिन विजेंद्र गुप्ता की शिकायत के मुताबिक, इन प्रोजेक्ट्स में जानबूझकर देरी की गई, जिससे बजट बढ़कर हजारों करोड़ हो गया।
सबसे बड़ा उदाहरण सामने आया है 6800 बेड्स वाले ICU Hospitals का, जिन्हें September 2021 तक तैयार किया जाना था। ₹1125 करोड़ की मंजूरी के बावजूद, अब तक केवल 50% काम ही पूरा हुआ है, और खर्च बढ़कर ₹800 करोड़ पहुंच गया है।
अन्य योजनाएं भी बनीं भ्रष्टाचार का केंद्र?
-
Nehru Hospital New Block Project के लिए ₹465 करोड़ की स्वीकृति थी, जो चार साल में बढ़कर ₹1125 करोड़ हो गई।
-
Polyclinics Projects समय पर पूरे नहीं हुए और उनमें भी corruption nexus का आरोप है।
-
Health Information Management System (HIMS) जिसे 10 साल पहले लागू होना था, आज तक लटका पड़ा है।