“बंगाल में हिंदू अस्तित्व पर संकट? मिथुन चक्रवर्ती की चेतावनी!”

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) नेता मिथुन चक्रवर्ती ने पश्चिम बंगाल में हिंदू वोटरों से एकजुट होने की अपील करते हुए कहा कि बांग्लादेश का उदाहरण सिर्फ एक ट्रेलर है। उन्होंने कहा कि यदि इस बार हिंदू मतदाताओं ने भाजपा को समर्थन नहीं दिया, तो बंगाल में हिंदुओं का अस्तित्व खतरे में पड़ सकता है। मिथुन ने कहा, “यह हमारी अस्तित्व की लड़ाई है, घरों से बाहर निकलें और भाजपा को वोट दें।”

तृणमूल कांग्रेस ने साधा निशाना

मिथुन के बयान पर तृणमूल कांग्रेस ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। तृणमूल नेता जयप्रकाश मजूमदार ने आरोप लगाया कि मिथुन चक्रवर्ती बांग्लादेश का नाम लेकर बंगाल में अशांति फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा, “मिथुन चक्रवर्ती मुंबई में जाकर ऐसा बयान क्यों नहीं देते? बंगाल के लोग अशांति फैलाने वालों को जवाब देंगे।”

रामनवमी पर बीजेपी का शक्ति प्रदर्शन

रामनवमी के अवसर पर बीजेपी ने बंगाल में हिंदू एकता का संदेश देने के लिए व्यापक तैयारी की है। पार्टी ने कई जिलों में “हिंदू-हिंदू भाई-भाई” के नारे वाले पोस्टर लगाए हैं और शुभेंदु अधिकारी ने कहा, “रामनवमी और हनुमान जयंती को भव्य रूप से मनाया जाएगा।”

दिलीप घोष की पुलिस को धमकी

बीजेपी नेता दिलीप घोष ने रामनवमी के जुलूस पर रोक लगाने पर पुलिस थानों के घेराव की चेतावनी दी। उन्होंने कहा, “अगर पुलिस ने रामनवमी के जुलूस पर रोक लगाई, तो हम थानों का घेराव करेंगे। इस बार एक करोड़ से ज्यादा हिंदू सड़कों पर उतरेंगे।”

पश्चिम बंगाल में राजनीतिक तनाव चरम पर

रामनवमी के प्रचार को लेकर बंगाल में माहौल गरमा गया है। हिंदुत्ववादी संगठनों ने 6 अप्रैल को कोलकाता में विशाल रैली का आह्वान किया है