Highest Score by No.11 Batter in ODI: Naseem Shah ने रचा इतिहास
पाकिस्तान के युवा तेज गेंदबाज नसीम शाह (Naseem Shah) ने न्यूजीलैंड (NZ vs PAK) के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में बल्ले से कमाल करते हुए एक अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। यह रिकॉर्ड गेंदबाजी से नहीं, बल्कि बल्लेबाजी करते हुए बनाया, जिसने क्रिकेट फैंस को हैरान कर दिया।
Naseem Shah Record in ODI
दूसरे वनडे में पाकिस्तान को 84 रनों से हार का सामना करना पड़ा, लेकिन नसीम शाह की बल्लेबाजी चर्चा का विषय बन गई। 293 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की टीम 208 रनों पर सिमट गई, लेकिन नंबर 11 पर बल्लेबाजी करने उतरे नसीम शाह ने 44 गेंदों में 4 चौके और 4 छक्कों की मदद से 51 रनों की पारी खेली। यह पारी वनडे क्रिकेट में नंबर 11 बल्लेबाजी क्रम पर दूसरी सबसे बड़ी पारी है।
Highest Score by No.11 Batter in ODIs
इस सूची में शीर्ष पर पाकिस्तान के मोहम्मद आमिर का नाम है, जिन्होंने 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ 58 रनों की पारी खेली थी। दिलचस्प बात यह है कि इस सूची के टॉप 3 बल्लेबाज पाकिस्तान के हैं।
-
58 – मोहम्मद आमिर (पाकिस्तान) vs इंग्लैंड, 2016
-
51 – नसीम शाह (पाकिस्तान) vs न्यूजीलैंड, 2025
-
43 – शोएब अख्तर (पाकिस्तान) vs इंग्लैंड, 2003
-
42* – मखाया नतिनि (दक्षिण अफ्रीका) vs न्यूजीलैंड, 2004
-
37 – जोएल गार्नर (वेस्टइंडीज) vs न्यूजीलैंड, 1984