Kedarnath Yatra Suspended: Heavy rainfall alert in Uttarakhand till August 14
Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर से विकराल रूप ले चुका है। राज्यभर में Heavy Rainfall Alert जारी कर दिया गया है। IMD (Indian Meteorological Department) ने गुरुवार को Red Alert for Heavy to Very Heavy Rain जारी किया है। पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक लगातार बारिश ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है।
मौसम विभाग ने जताई भारी बारिश की चेतावनी
पिछले 24 घंटों में कई ज़िलों में सामान्य से अधिक वर्षा दर्ज की गई है। राजधानी Dehradun के मालदेवता क्षेत्र में 222.2 mm बारिश दर्ज की गई, जो एक खतरे की घंटी मानी जा रही है। मौसम विशेषज्ञ Rohit Thapliyal ने बताया कि आने वाले घंटों में Thunderstorm with Heavy Rain की संभावना है।
इस चेतावनी को देखते हुए Pauri और Uttarkashi जिलों में सभी स्कूलों को बंद करने का निर्णय लिया गया है।
केदारनाथ यात्रा पर दो दिन का विराम
Kedarnath Yatra Suspended: खराब मौसम और सुरक्षा जोखिम को देखते हुए प्रशासन ने केदारनाथ और मद्महेश्वर धाम की यात्रा को अगले दो दिनों के लिए स्थगित कर दिया है।
District Disaster Management Officer Nandan Singh Rajwar ने बताया कि pilgrim safety को प्राथमिकता देते हुए यह निर्णय लिया गया है।
सोनप्रयाग से केदारनाथ के बीच सभी पड़ावों पर मौजूद Sector Officers को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही, तीर्थयात्रियों और स्थानीय नागरिकों से आग्रह किया गया है कि वे इन दो दिनों में यात्रा मार्ग पर आवाजाही न करें।
फूलों की घाटी में भी पर्यटकों की आवाजाही रोकी गई
Valley of Flowers Closed for Tourists: मौसम की गंभीर स्थिति को देखते हुए Forest Department ने बुधवार को फूलों की घाटी में टूरिस्ट मूवमेंट रोक दिया। मंगलवार को वन विभाग ने 150 से ज्यादा पर्यटकों को रेस्क्यू किया था।
Nanda Devi National Park के उप निदेशक Tarun S. ने जानकारी दी कि बृहस्पतिवार को घाटी को खोलने का निर्णय weather conditions और safety factors को ध्यान में रखते हुए लिया जाएगा।