Haridwar: Flesh trade exposed under the guise of a spa centre, seven arrested
हरिद्वार (Haridwar) में देह व्यापार (Prostitution Racket) का बड़ा खुलासा हुआ है। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) ने मंगलवार को सिडकुल स्थित पेंटागन मॉल (Pentagon Mall) में चल रहे एक Spa Centre पर छापा मारकर सात लोगों को गिरफ्तार किया। इनमें पांच महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं। छापेमारी के दौरान पुलिस को दो अलग-अलग कमरों में पुरुष और महिलाएं आपत्तिजनक स्थिति (Objectionable Condition) में मिले। पुलिस ने मौके से आपत्तिजनक सामग्री भी जब्त की है।
Spa की आड़ में Sex Racket
AHTU प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि छापेमारी गुड एंड हैप्पी स्पा एंड सैलून (Good & Happy Spa & Salon) में की गई। यहां से पकड़े गए पुरुषों की पहचान सचिन और गणेश, दोनों निवासी ऋषिकेश, के रूप में हुई है। वहीं महिलाएं शामली, पानीपत और फतेहपुर की रहने वाली हैं।
संचालक दंपति फरार
पुलिस जांच में सामने आया कि स्पा सेंटर का संचालन अनुभव और उसकी पत्नी शालू, निवासी आरके पुरम कॉलोनी, सिडकुल, कर रहे थे। दोनों मौके से फरार हो गए और फिलहाल उनकी तलाश जारी है।
अन्य Spa Centre पर भी कार्रवाई
AHTU की टीम ने आसपास के एक अन्य Spa Centre में भी अनियमितताएं (Irregularities) पाई, जिसके चलते उसके संचालक का चालान किया गया है। फिलहाल सभी गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम (Immoral Traffic Prevention Act) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।