Hansika Motwani Divorce News: शादी की तस्वीरें कीं डिलीट, Sohail से अलग रहने की अटकलें तेज
South Cinema की पॉपुलर एक्ट्रेस Hansika Motwani एक बार फिर अपनी personal life को लेकर सुर्खियों में हैं। उनकी और पति Sohail Khaturiya के बीच separation की खबरें तेज़ी से सोशल मीडिया पर फैल रही हैं।
दिसंबर 2022 में हुई इन दोनों की रॉयल वेडिंग की तस्वीरें और वीडियोज अब Hansika के Instagram profile से पूरी तरह delete कर दी गई हैं।
Insta से Wedding Pics गायब, Reality Show से मिली थी पॉपुलैरिटी
हंसिका और सोहेल की शादी को JioCinema के रियलिटी शो “Hansika’s Love Shaadi Drama” में दिखाया गया था। शो में दोनों की romantic proposal to wedding planning journey को काफ़ी सराहा गया था। लेकिन अब इंस्टाग्राम से वह सारी यादें हटा दी गई हैं।
क्या अलग हो चुकी हैं Hansika और Sohail?
Hindustan Times की एक रिपोर्ट के मुताबिक, Hansika अब अपनी मां के साथ रह रही हैं, जिससे यह संकेत मिल रहा है कि वह और सोहेल अब साथ नहीं रह रहे। वहीं सोहेल ने भी अपनी Instagram प्रोफाइल को private कर दिया है और 2023 से कोई activity नहीं दिखाई गई है।
दोनों में से किसी ने भी अभी तक इन तलाक की अफवाहों पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। लेकिन सोशल मीडिया पर ये बदलाव Fans के मन में कई सवाल खड़े कर रहे हैं।
Hansika Motwani Career Highlights:
-
Hansika ने अपने करियर की शुरुआत बतौर बाल कलाकार की थी। ‘Shaka Laka Boom Boom’ और ‘Koi… Mil Gaya’ जैसे शोज़ में काम किया।
-
साउथ इंडस्ट्री में उन्होंने Desamuduru, Velayudham, Maha, और My Name is Shruti जैसी हिट फिल्मों में एक्टिंग की।
-
वह South India की Most Searched Actress में शुमार हैं।
कौन हैं Sohail Khaturiya?
-
Sohail एक businessman हैं, जो garment export और event management जैसे सेक्टर्स से जुड़े हैं।
-
उन्होंने और हंसिका ने एक-दूसरे को लंबे समय तक डेट करने के बाद शादी की थी।