Ghana Visit 2025: मोदी को मिला देश का सबसे बड़ा सम्मान, भारत-अफ्रीका रिश्तों में नया अध्याय
तीन दशकों में पहली बार किसी भारतीय प्रधानमंत्री ने घाना की यात्रा की है, और यह विज़िट ऐतिहासिक बन गई जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घाना सरकार की ओर से देश का Highest Civilian Award – “Officer of the Order of the Star of Ghana” से सम्मानित किया गया।
घाना की राजधानी Accra में आयोजित एक विशेष समारोह में राष्ट्रपति John Dramani Mahama ने PM Modi को यह सम्मान सौंपा।
PM Modi बोले – “घाना के लोगों के प्रति गहरी कृतज्ञता”
सम्मान प्राप्त करने के बाद प्रधानमंत्री ने कहा,
“यह सम्मान मेरे लिए बहुत गर्व की बात है। मैं राष्ट्रपति महामा, घाना की सरकार और वहां के नागरिकों के प्रति गहरी कृतज्ञता व्यक्त करता हूं।”
उन्होंने यह पुरस्कार 1.4 अरब भारतीयों, भारत-घाना के ऐतिहासिक संबंधों, युवाओं की आकांक्षाओं और सांस्कृतिक विविधता को समर्पित किया।
सम्मान मिला प्रभावशाली वैश्विक नेतृत्व और राजनयिक दृष्टि के लिए
विदेश मंत्रालय (MEA) ने इस सम्मान को प्रधानमंत्री मोदी की outstanding statesmanship और global diplomatic impact का प्रतीक बताया।
MEA प्रवक्ता Randhir Jaiswal ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर लिखा,
“यह दोनों देशों के बीच लंबे समय से चले आ रहे मजबूत और भरोसेमंद रिश्तों का प्रमाण है।”
PM Modi ने घाना को बताया Nation Building में भारत का सह-यात्री
प्रधानमंत्री मोदी ने घाना के राष्ट्रपति महामा के साथ एक विस्तृत द्विपक्षीय वार्ता की, जिसके बाद दोनों देशों के बीच चार अहम समझौतों पर हस्ताक्षर हुए।
उन्होंने कहा,
“भारत केवल घाना का साझेदार नहीं, बल्कि उसके nation building journey में एक सह-यात्री है। हम अगले पांच वर्षों में India-Ghana trade को दोगुना करने का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं।”
Terrorism को बताया मानवता का दुश्मन, विदेश नीति पर दिया स्पष्ट संदेश
प्रधानमंत्री ने वैश्विक मुद्दों पर भी घाना की धरती से कड़ा संदेश दिया। उन्होंने कहा कि
“यह युद्ध का युग नहीं है, समाधान केवल बातचीत और diplomacy से संभव है।”
उन्होंने आतंकवाद को मानवता का दुश्मन बताया और शांति के लिए साझा दृष्टिकोण की वकालत की।
अफ्रीका से लेकर Latin America तक भारत की नई रणनीति
PM Modi का यह दौरा केवल घाना तक सीमित नहीं है। वे 9 जुलाई तक जिन देशों की यात्रा कर रहे हैं, उनमें शामिल हैं:
-
Ghana
-
Trinidad and Tobago
-
Argentina
-
Brazil
-
Namibia