Fake Travel Agency Scam: दिल्ली में 20 लोग हुए ठगी का शिकार, क्या आप भी हो सकते हैं अगला टारगेट?
Fake Flight Ticket Scam in Delhi: साइबर फ्रॉड गैंग का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार
Delhi Police Cyber Cell ने एक ऐसे online scam racket का पर्दाफाश किया है, जो cheap airline tickets देने का झांसा देकर लोगों से लाखों की ठगी कर रहा था। आरोपी सोशल मीडिया जैसे Facebook पर आकर्षक विज्ञापन डालते थे और लोगों को international flight tickets, खासकर Delhi to Toronto जैसे popular routes पर भारी छूट का लालच देकर फंसा रहे थे।
कैसे हुआ Scam का खुलासा?
Outer North District DCP Nidhin Valsan के अनुसार, 19 नवंबर 2024 को National Cyber Crime Portal पर एक शिकायत दर्ज हुई थी। सिरसपुर निवासी राजीव चोपड़ा ने शिकायत में बताया कि उन्होंने फेसबुक पर सस्ते हवाई टिकट का एक विज्ञापन देखा। उसमें दिए लिंक पर क्लिक करते ही एक WhatsApp chat शुरू हुई।
आरोपियों ने उन्हें भरोसे में लेकर दिल्ली से टोरंटो का lowest fare ticket देने का वादा किया और ₹48,000 ऑनलाइन ट्रांसफर करवा लिया। बाद में जब उन्होंने टिकट चेक किया, तो वह पूरी तरह से फर्जी निकला।
Police Investigation: Tech और Tracking से पकड़े गए आरोपी
Inspector Raman Kumar Singh की अगुवाई में Cyber Cell ने केस की जांच शुरू की। Call Detail Records (CDR) और बैंक खातों से जुड़े मोबाइल नंबरों की जांच कर Mumbai के Charni Road और Virar East में छापे मारे गए।
आखिरकार पुलिस ने दो मुख्य आरोपियों को पकड़ा:
-
Salman Saeed Siddiqui (लाजपत नगर, दिल्ली)
-
Rohit Rajaram Ghanekar (विरार ईस्ट, मुंबई)
आरोपियों के पास से बरामद सामग्री:
-
12 मोबाइल फोन
-
3 लैपटॉप
-
22 डेबिट और क्रेडिट कार्ड
-
6 चेकबुक
-
4 WiFi routers
-
एक टैब फोन, WiFi pod
-
3 SIM कार्ड और नकली ट्रैवल एजेंसी की स्टाम्प