Did Iran attack an Oracle data center in the UAE? The Dubai government reveals the truth.
खाड़ी क्षेत्र में बढ़ते तनाव के बीच ईरान की ओर से यह दावा किया गया कि उसने UAE के दुबई में स्थित Oracle Data Centre को निशाना बनाया है। इस दावे के सामने आते ही सोशल मीडिया और अंतरराष्ट्रीय मीडिया में हलचल मच गई। हालांकि, दुबई सरकार ने इस खबर को पूरी तरह फर्जी करार दिया है और साफ कहा है कि शहर में ऐसा कोई हमला नहीं हुआ।
ईरान ने किया हमले का दावा
State media रिपोर्ट में कहा गया- Oracle data centre को बनाया गया निशाना ईरानी स्टेट मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान की Islamic Revolutionary Guard Corps (IRGC) ने दावा किया कि उसने दुबई में मौजूद अमेरिकी टेक कंपनी Oracle के डेटा सेंटर पर हमला किया है। रिपोर्ट में कहा गया कि यह कार्रवाई कथित तौर पर हालिया अमेरिकी-इजरायली हमलों के जवाब में की गई।
Dubai Media Office ने किया खंडन
‘Dubai पर किसी हमले की खबर पूरी तरह झूठी’
ईरान के इस दावे के कुछ ही समय बाद Dubai Government Media Office ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर वायरल रिपोर्ट्स का स्क्रीनशॉट साझा करते हुए इसे “Fake News Alert” बताया। दुबई प्रशासन ने साफ कहा कि IRGC द्वारा दुबई पर हमला किए जाने या हमले की कोशिश किए जाने संबंधी खबरों का कोई तथ्यात्मक आधार नहीं है।
Oracle data centre पर हमला हुआ या सिर्फ दावा किया गया?
अब तक हमले की कोई स्वतंत्र पुष्टि नहीं फिलहाल उपलब्ध रिपोर्ट्स के अनुसार, हमले की कोई स्वतंत्र या आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। यानी अभी तक ऐसी कोई प्रमाणित जानकारी सामने नहीं आई है जिससे यह साबित हो कि दुबई स्थित Oracle data infrastructure को वास्तव में नुकसान पहुंचा।
इस पूरे मामले में अभी तक जो स्थिति साफ है, वह यह है कि: ईरान ने हमला करने का दावा किया दुबई सरकार ने दावे को झूठा बताया स्वतंत्र रूप से हमले की पुष्टि नहीं हुई
तनाव के बीच Gulf region में बढ़ी चिंता
UAE, Bahrain और Israel का नाम लेकर ईरान ने दिया बड़ा संदेश
ईरान की सैन्य कमान Khatam Al-Anbiya की ओर से यह भी कहा गया कि उसने UAE, Bahrain और Israel को निशाना बनाते हुए हमलों की नई लहर शुरू की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईरान ने इन कार्रवाइयों को अमेरिका-इजरायल द्वारा उसके औद्योगिक ठिकानों पर हमलों के जवाब के तौर पर पेश किया है। इससे Gulf region में पहले से जारी तनाव और बढ़ गया है।
अमेरिका भी अलर्ट मोड में
White House ने कहा- किसी भी खतरे का जवाब देने को तैयार हैं। इस घटनाक्रम के बाद White House की ओर से भी प्रतिक्रिया आई। एक अमेरिकी अधिकारी ने कहा कि अमेरिकी सेना ईरान से आने वाले किसी भी खतरे का जवाब देने के लिए तैयार है। अधिकारी के मुताबिक, मिसाइल और ड्रोन हमलों के जोखिम को कम करने के लिए पहले से जरूरी कदम उठाए जा चुके हैं। यह बयान इस बात का संकेत है कि क्षेत्रीय संघर्ष अब सिर्फ बयानबाजी तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि सुरक्षा एजेंसियां भी हाई अलर्ट पर हैं।
सोशल मीडिया पर तेजी से फैली अफवाह
वायरल पोस्ट्स ने बढ़ाई लोगों की बेचैनी इस पूरे मामले में एक बड़ी बात यह भी रही कि सोशल मीडिया पर Oracle data centre पर हमले की खबर बहुत तेजी से वायरल हुई। कई यूजर्स ने इसे सच मान लिया, जबकि बाद में दुबई प्रशासन ने स्पष्ट रूप से इन दावों को खारिज कर दिया।
यानी फिलहाल यह मामला एक बड़े सुरक्षा दावे बनाम आधिकारिक फैक्ट-चेक के रूप में सामने आया है।
फैक्ट चेक: सच क्या है?
अब तक की स्थिति में हमला ‘कन्फर्म’ नहीं अगर सीधे सवाल का जवाब दें क्या ईरान ने UAE में Oracle Data Centre पर हमला किया? अब तक इसका जवाब है: नहीं, इसकी पुष्टि नहीं हुई है। सच्चाई यह है कि: ईरान ने दावा किया दुबई सरकार ने इसे फर्जी खबर बताया किसी बड़े नुकसान या हमले की पुष्टि नहीं हुई इसलिए फिलहाल Oracle Data Centre पर हमले की खबर को verified attack नहीं माना जा सकता।
गल्प क्षेत्र में तनाव के बीच सूचना युद्ध भी तेज
ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच जारी संघर्ष अब सिर्फ सैन्य मोर्चे तक सीमित नहीं दिख रहा, बल्कि सूचना युद्ध (information warfare) का रूप भी लेता नजर आ रहा है। दुबई स्थित Oracle data centre पर हमले का दावा इसी का एक उदाहरण बनकर सामने आया है। फिलहाल आधिकारिक स्थिति यही है कि दुबई में Oracle data centre पर हमले की खबर फर्जी बताई गई है, इसलिए इस तरह की खबरों पर भरोसा करने से पहले सरकारी और विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि जरूरी है।