IndiGo पर DGCA का बड़ा एक्शन: चार फ्लाइट इंस्पेक्टर निलंबित, CEO की पेशी के एक दिन बाद

भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन और दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी एयरलाइन IndiGo पिछले कुछ दिनों से अपने इतिहास के सबसे चुनौतीपूर्ण दौर से गुजर रही है। देशभर में लगभग 2300 flights ऑपरेट करने वाली और domestic aviation market में 60% से अधिक market share रखने वाली इस एयरलाइन की market capitalization हाल के संकट के बाद करीब ₹21,000 करोड़ तक घट गई है।

इसी बीच, इंडिगो के संचालन में उपजे संकट के 11वें दिन, DGCA (Directorate General of Civil Aviation) ने चार flight inspectors को निलंबित कर दिया। यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है जब गुरुवार को इंडिगो ने प्रभावित यात्रियों को refund और compensation देने की घोषणा की थी।

DGCA की जांच और निरीक्षण

डीजीसीए की जांच समिति एयरलाइन के operations पर पूरी तरह नजर रख रही है। जांच समिति में शामिल हैं:

Joint Director General संजय ब्रह्माने

Deputy Director General अमित गुप्ता

Senior FOI कपिल मंगलीक

FOI लोकेश रामपाल

जांच का उद्देश्य IndiGo में recent operational disruption के कारणों का पता लगाना है। समिति मानव संसाधन योजना (HR policies), fluctuating roster system, और pilots के नए duty period और rest rules की भी समीक्षा करेगी, जो 1 नवंबर से लागू हुए थे।

DGCA ने साफ किया है कि एयरलाइन में operational flaws की जड़ तक पहुंचने के लिए सभी पहलुओं की गहन जांच की जाएगी।

IndiGo ने किया compensation का एलान

इंडिगो ने हालिया operational crisis में प्रभावित यात्रियों के लिए refund और additional compensation का एलान किया है। एयरलाइन ने कहा कि 3, 4 और 5 दिसंबर को यात्रा करने वाले impacted passengers को ₹10,000 का travel voucher मिलेगा। यह voucher अगले 12 महीनों में किसी भी IndiGo flight में redeem किया जा सकता है।

यात्रियों को जो tickets travel partners के माध्यम से मिले हैं, उनके refund के लिए airlines ने customer support (email: customer.experience@goindigo.in
) के जरिए सहायता देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Flight cancellations और operational impact

IndiGo ने शुक्रवार को Bengaluru Airport से 54 flights cancel की, जिनमें 31 arrival और 23 departure flights शामिल हैं। इससे पहले गुरुवार को दिल्ली और Bengaluru से 200 से अधिक flights cancel हो चुकी थीं।

विशेषज्ञों का कहना है कि DGCA की यह कार्रवाई IndiGo operations और पूरे Indian aviation industry के लिए एक चेतावनी संकेत है।