Delhi gets a new police chief: Who is SBK Singh and why is he special?
Senior IPS Officer SBK Singh ने गुरुवार को Delhi Police Commissioner के तौर पर पदभार संभाल लिया। वे 1988 बैच के AGMUT Cadre के अधिकारी हैं और फिलहाल Director General, Home Guards की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं।
अनुभव से भरपूर एक तेजतर्रार अधिकारी
59 वर्षीय Shashi Bhushan Kumar Singh दिल्ली यूनिवर्सिटी के प्रतिष्ठित St. Stephen’s College से Physics में ग्रेजुएट हैं। इसके अलावा उन्होंने IGNOU से MBA in Human Resource Management भी किया है। वे 31 जनवरी 2026 को सेवानिवृत्त होंगे।
करियर की शुरुआत से लेकर शीर्ष पद तक का सफर
SBK सिंह ने 1992 में Arunachal Pradesh में SP के रूप में सेवा शुरू की। दिल्ली में उनकी शुरुआती पोस्टिंग ACP (Central District) के रूप में हुई थी। वे DCP Central और North-East Delhi भी रह चुके हैं।
उन्होंने कई high-profile investigations को लीड किया है, जिनमें Uphaar Cinema fire, Ponty Chadha murder case, और Hansie Cronje match fixing probe शामिल हैं।
टेक्नोलॉजी से लेकर लॉ एंड ऑर्डर तक में बड़ा योगदान Delhi Safe City Project और Traffic Monitoring System में नेतृत्व
Special CP (Technology & Project Implementation) रहते हुए SBK सिंह ने दिल्ली के Intelligent Traffic Monitoring System और QR-code based feedback system जैसे tech-driven innovations में अहम भूमिका निभाई।
Law & Order में शांति और नियंत्रण
Special CP (Law & Order – North) के तौर पर उन्होंने ‘जन सुविधा डेस्क’ शुरू किया और अपने कार्यकाल में कोई भी communal incident न होने दिया। Republic Day 2015 के दौरान US President Barack Obama की सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी भी उनके पास थी।
Cyber Security और Economic Offences में विशेषज्ञता
Joint CP (Crime Branch) रहते हुए उन्होंने ‘Lost Report’ app लॉन्च किया और Fake currency circulation, ATM security, और Bank frauds की जांचों को बारीकी से मॉनिटर किया।
Home Guards DG रहते हुए लाए बदलाव
SBK सिंह ने होमगार्ड्स की भर्ती प्रक्रिया को digitized किया और 50 लाख रुपये का accidental insurance cover लागू कराया। उनकी पहल से ऑनलाइन आवेदन और RFID based test system शुरू हुआ, जिससे पारदर्शिता और merit-based selection को बढ़ावा मिला।
पर्सनल लाइफ और अन्य पहलू
उनकी पत्नी Sushie Singh, Police Welfare Society की सक्रिय सदस्य थीं और उन्होंने कई सामुदायिक योजनाओं का नेतृत्व किया। उनकी दो बेटियाँ अमेरिका में रह रही हैं। SBK Singh का एक ब्लॉग “Spiritual Policeman” नाम से चलता है, जिसमें वे कानून व्यवस्था और पुलिसिंग को आध्यात्मिक दृष्टिकोण से जोड़ते हैं।