Dehradun's badminton grandmother won gold and silver in Sri Lanka Masters Championship
उत्तराखंड की 66 वर्षीय मशहूर Shuttler Grandma निर्मला नेगी ने श्रीलंका में आयोजित Ceylon Masters International Badminton Championship 2025 में अपनी शानदार खेल क्षमता से देश का नाम रोशन किया है।
निर्मला ने डबल इवेंट में Gold Medal, 130+ आयु वर्ग में Silver Medal, और व्यक्तिगत स्पर्धा में Bronze Medal जीतकर साबित किया कि age is just a number और हौसले के आगे कोई बाधा नहीं टिकती।
अंतरराष्ट्रीय मंच पर देहरादून की शटलर ने दिया डंका
6 से 9 जून तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में श्रीलंका के साथ-साथ Germany, Malaysia, Hong Kong समेत कई देशों के मास्टर्स बैडमिंटन खिलाड़ी शामिल हुए थे।
मास्टर्स स्पोर्ट्स फेडरेशन के अध्यक्ष Vipin Baluni ने कहा कि निर्मला नेगी ने सभी को यह संदेश दिया कि masters badminton में भी युवा खिलाड़ियों की तरह दमखम दिखाया जा सकता है।
कई बड़े टूर्नामेंट में झोली भरी पदकों से
उत्तराखंड की इस मास्टर्स खिलाड़ी ने देश के कई प्रमुख टूर्नामेंट में भी बेहतरीन प्रदर्शन किया है। हाल ही में उन्होंने चंडीगढ़ में Gold Medal और गोवा में आयोजित Yonex Sunrise Masters Badminton में Silver Medal जीता।
अब उनकी नजर सितंबर में थाईलैंड में होने वाली World Masters Games 2025 पर है, जहां वह देश का प्रतिनिधित्व करेंगी।