CUET UG 2025: तीन जून तक चलेगी परीक्षा, वैकल्पिक सवाल खत्म, कंप्यूटर बेस्ड मोड में होंगे एग्जाम
CUET UG 2025 की परीक्षा आज यानी 13 मई से देशभर में शुरू हो गई है। परीक्षा तीन जून तक चलेगी। इस बार NTA ने कई बड़े बदलावों के साथ परीक्षा का आयोजन किया है। सबसे बड़ा बदलाव यह है कि अब छात्रों को सभी सवालों के जवाब देना अनिवार्य होगा, क्योंकि वैकल्पिक प्रश्नों (Optional Questions) को हटा दिया गया है। साथ ही परीक्षा पूरी तरह कंप्यूटर आधारित (Computer Based Test) होगी।
युद्ध जैसे हालात के बीच थी अनिश्चितता
पिछले कुछ हफ्तों में भारत-पाकिस्तान के बीच सैन्य तनाव के चलते CUET UG और JEE Advanced 2025 जैसी राष्ट्रीय परीक्षाओं पर संकट के बादल मंडरा रहे थे। छात्रों और अभिभावकों में असमंजस की स्थिति थी। लेकिन अब सीजफायर (Ceasefire) की घोषणा के बाद हालात सामान्य हो चुके हैं और परीक्षाएं पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार हो रही हैं।
6 लाख छात्रों के Admit Card जारी
NTA ने CUET-UG में 13 से 16 मई तक परीक्षा देने वाले करीब 6 लाख छात्रों के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। छात्रों को सलाह दी गई है कि वे अपने प्रवेश पत्र केवल अधिकारिक वेबसाइट (official website) से ही डाउनलोड करें।
JEE Advanced 2025: 18 मई को होगी परीक्षा
JEE Advanced 2025 की परीक्षा भी 18 मई को आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो शिफ्टों में होगी:
-
पहली शिफ्ट: सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक
-
दूसरी शिफ्ट: दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक