क्रेडिट कार्ड से लेनदेन हुआ महंगा, जानिए नए चार्ज और बैंक नियम

New Rules Effective From 1st July 2025: 1 जुलाई से सरकार और बैंकिंग सेक्टर ने कई नए नियम लागू कर दिए हैं, जो सीधे तौर पर आम आदमी की जेब, सुविधाओं और डिजिटल व्यवहार को प्रभावित करेंगे। इनमें PAN card rules, ITR filing deadline, Train ticket booking via Aadhaar, और Credit Card charges update जैसे बदलाव शामिल हैं। सरकार का कहना है कि ये नियम डिजिटल सुरक्षा, पारदर्शिता और व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से लाए गए हैं, लेकिन कई मामलों में यह आम लोगों के लिए झंझट और अतिरिक्त खर्च का कारण बन सकते हैं।

अब पैन कार्ड के लिए आधार कार्ड अनिवार्य

1 जुलाई से नया PAN card apply करने के लिए अब केवल आधार कार्ड मान्य होगा। पहले जहां ड्राइविंग लाइसेंस या जन्म प्रमाणपत्र से पैन बनता था, अब ऐसा नहीं होगा। जिनके पास पहले से पैन है लेकिन वो आधार से लिंक नहीं है, उनके पास 31 दिसंबर 2025 तक का समय है। इसके बाद PAN deactivation का खतरा रहेगा, जिससे income tax filing, banking services और अन्य financial काम ठप हो सकते हैं।

IRCTC Tatkal Ticket Booking में OTP और Aadhaar जरूरी

अब IRCTC Tatkal Ticket बुकिंग के लिए आधार वेरिफिकेशन अनिवार्य कर दिया गया है। 15 जुलाई से two-factor authentication भी लागू होगा, जिसमें रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर OTP डालना जरूरी होगा। रेलवे ticket fare hike पर भी विचार कर रहा है — Non-AC के लिए 1 पैसा प्रति किमी और AC डिब्बों के लिए 2 पैसे प्रति किमी का इजाफा संभावित है।

ITR Filing की Deadline बढ़ी, अब 15 सितंबर तक मौका

Income Tax Return (ITR) filing last date अब 31 जुलाई से बढ़ाकर 15 सितंबर 2025 कर दी गई है। इससे सैलरी पाने वालों और अन्य करदाताओं को 46 दिनों की अतिरिक्त राहत मिली है। टैक्स एक्सपर्ट्स की सलाह है कि अंतिम दिनों की भीड़ और पोर्टल स्लो डाउन से बचने के लिए समय रहते ITR फाइल कर लें।

Credit Card Rules: शुल्क में बढ़ोतरी, सुविधाएं घटीं

SBI, HDFC, ICICI जैसे प्रमुख बैंक अब नए credit card charges और नियम लागू कर चुके हैं:

  • SBI Cards: Elite और Miles कार्ड्स पर मिलने वाला Air Accident Insurance अब बंद। साथ ही MAD (Minimum Amount Due) की गणना का तरीका बदला गया।

  • HDFC Credit Card: ₹10,000 से ज्यादा online gaming, ₹50,000+ utility bill (बीमा को छोड़कर), और एक बार में ₹10,000 से ज्यादा wallet load पर 1% चार्ज (Max ₹4,999) लगेगा।

  • ICICI Bank:

    • First 5 ATM withdrawals अपने ATM से मुफ्त, उसके बाद ₹23 प्रति ट्रांजैक्शन

    • अन्य बैंकों के ATM पर Metro cities में 3 और Non-metros में 5 ट्रांजैक्शन फ्री

    • Foreign ATM withdrawal पर ₹125 + 3.5% forex markup

    • IMPS Transfer Charges: ₹2.5 से ₹15

    • Cash deposit limit (1 लाख रु/माह के बाद): ₹150 या ₹3.5/₹1000