COVID Alert in Uttarakhand: कोरोना के बढ़ते मामलों पर सरकार अलर्ट, जांच अनिवार्य, दिशा-निर्देश जारी

Coronavirus Update Uttarakhand: देशभर में फिर से Corona Cases Rising in India की खबरों के बीच उत्तराखंड सरकार ने सतर्कता बरतते हुए COVID Guidelines 2025 जारी किए हैं। प्रदेश के स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को हुई समीक्षा बैठक में तय किया गया कि अब कोविड लक्षणों वाले सभी मरीजों की रैपिड टेस्ट और RT-PCR जांच अनिवार्य होगी।

COVID जांच अब होगी अनिवार्य (Mandatory COVID Testing in Uttarakhand)

स्वास्थ्य सचिव ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि प्रदेश के सभी COVID Testing Centers में Rapid Test Kits और RT-PCR Kits की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए अस्पतालों में तैयारी पूर्ण रखी जाएगी।

अस्पतालों में तैयारियां तेज (Hospitals to Stay Prepared)

सभी सरकारी और निजी अस्पतालों को निर्देश दिए गए हैं कि वे कोविड के इलाज के लिए इन सभी आवश्यक संसाधनों को स्टॉक में रखें:

  • आइसोलेशन बेड

  • ऑक्सीजन सिलिंडर और ऑक्सीजन कंसंट्रेटर

  • बाइपैप मशीन और वेंटिलेटर

  • ICU बेड और ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट

  • आवश्यक दवाइयों की पर्याप्त मात्रा

इन्फ्लुएंजा लक्षण वाले मरीजों पर विशेष नजर

जो मरीज इन्फ्लुएंजा जैसे लक्षण लेकर अस्पताल पहुंच रहे हैं, उनकी COVID जांच अनिवार्य की गई है। साथ ही, सभी निजी लैब और अस्पतालों को निर्देशित किया गया है कि वे अपनी जांच रिपोर्ट को Integrated Health Information Portal (IHIP) पर अपलोड करें।

जनता से अपील: घबराएं नहीं, सतर्क रहें (Don’t Panic, Stay Alert)

स्वास्थ्य सचिव ने प्रदेशवासियों से कहा कि उत्तराखंड में COVID फिलहाल नियंत्रण में है, लेकिन एहतियात ज़रूरी है। मास्क पहनें, सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें और लक्षण दिखाई देने पर तुरंत जांच कराएं। राज्य सरकार हर चुनौती से निपटने के लिए तैयार है।