“Operation Sindoor पर Congress दोराहे पर! क्या राहुल के बयान से हिली पार्टी की रणनीति?”

Operation Sindoor के तहत पाकिस्तान में की गई सर्जिकल कार्रवाई के बाद भारत में राजनीतिक बयानबाजी तेज़ हो गई है। जहां एक ओर PM Modi इसे राष्ट्रीय सुरक्षा और राष्ट्रवाद से जोड़ते हुए हर मंच पर उभार रहे हैं, वहीं Congress के अंदर मतभेद खुलकर सामने आने लगे हैं।

कांग्रेस में ‘Divide’! BJP ने राष्ट्रवाद पर उठाए सवाल

ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान को लेकर भारत के रुख को कांग्रेस पार्टी के भीतर लेकर दोहरी प्रतिक्रिया सामने आई है।
Rahul Gandhi ने विदेश मंत्री S. Jaishankar के उस बयान पर सवाल उठाया जिसमें कहा गया था कि पाकिस्तान को पहले से कुछ जानकारी थी। राहुल गांधी ने पूछा, “क्या इससे हमारी वायुसेना को कोई नुकसान हुआ?

कांग्रेस प्रवक्ताओं ने इस बयान को मुद्दा बनाते हुए जयशंकर पर “मुखबिरी” तक के आरोप लगाए, जिसे लेकर MEA (Ministry of External Affairs) ने सफाई देते हुए कहा कि बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया है।

BJP ने कांग्रेस को घेरा: ‘Rahul पाकिस्तान को दे रहे ऑक्सीजन!’

भाजपा प्रवक्ता Sambit Patra ने इस बयान को हाथोंहाथ लिया और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा:

Rahul Gandhi वही हैं जिनकी तारीफ कभी Hafiz Saeed ने की थी। अब सब साफ हो गया है कि क्यों।
Congress भारत के अंदर बैठकर पाकिस्तान को ऑक्सीजन देने का काम कर रही है।

 PM Modi का पलटवार: ‘1947 में सरदार पटेल को खुला हाथ मिला होता तो…’

27 मई को PM Narendra Modi ने गुजरात के Gandhinagar Rally में कहा:

हर चीज़ कैमरे पर रिकॉर्ड की गई ताकि देश में कोई सबूत न मांगे।
अगर 1947-48 में Sardar Patel को फ्री हैंड मिला होता, तो आज POK भारत का हिस्सा होता।

PM Modi ने यह संदेश साफ कर दिया कि BJP राष्ट्रवाद और सुरक्षा के मुद्दे पर कोई समझौता नहीं करेगी।

शशि थरूर के बयान से और उलझी कांग्रेस

कांग्रेस सांसद Shashi Tharoor द्वारा विदेशों में भारत सरकार की नीति के पक्ष में दिए गए बयानों से पार्टी के अंदर और भी मतभेद गहराए हैं।
कुछ कांग्रेस नेताओं ने यहां तक कह डाला कि:

Shashi Tharoor अब BJP के Super Spokesperson बन गए हैं!

Union Minister Kiren Rijiju ने सवाल किया कि:

क्या कांग्रेस चाहती है कि भारत के सांसद विदेश जाकर अपने ही प्रधानमंत्री की आलोचना करें?