पंचकूला में CM धामी ने थामा बल्ला, शॉट लगाकर बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को हरियाणा के पंचकूला स्थित ताऊ देवी लाल क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित Namo Cricket League में पहुंचे। उन्होंने युवा खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साह बढ़ाया और खुद भी मैदान में उतरकर क्रिकेट खेला। मुख्यमंत्री को बल्ला थामकर शॉट लगाते देख वहां मौजूद खिलाड़ियों और खेलप्रेमियों में उत्साह नजर आया।
मैदान पर दिखा CM धामी का क्रिकेटिंग अंदाज
नमो क्रिकेट लीग में पहुंचे मुख्यमंत्री धामी ने खिलाड़ियों के साथ कुछ समय क्रिकेट खेला। इस दौरान उन्होंने बल्ला थामा और मैदान पर अपने Cricketing Skills का प्रदर्शन किया। रिपोर्ट्स के मुताबिक हरियाणा के मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव तरुण भंडारी ने गेंदबाजी की, जिस पर धामी ने शॉट लगाया और गेंद बाउंड्री के पार पहुंची।
मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों के साथ क्रिकेट खेलने को लेकर कहा कि खेल के मैदान में उतरने का अपना अलग आनंद है। उन्होंने कहा कि खेल व्यक्ति को लक्ष्य हासिल करने के लिए Team Spirit, लगातार प्रयास, अनुशासन और समर्पण के साथ आगे बढ़ना सिखाता है।
खेल के मैदान में उतरने का अपना ही आनंद है..
पंचकूला, हरियाणा में युवा खिलाड़ियों के साथ क्रिकेट खेलकर मन प्रसन्न हो गया। खेल का मैदान हमें सिखाता है कि लक्ष्य को हासिल करने के लिए टीम भावना, निरंतर प्रयास और पूरे समर्पण के साथ आगे बढ़ना जरूरी है। pic.twitter.com/wFPefoskGG
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) October 2, 2026