Chirag का सियासी यू-टर्न: पहले आलोचना, अब नीतीश के नेतृत्व पर मुहर!

बिहार की राजनीति में अचानक गर्माहट लौट आई है। LJP-R के चीफ और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, जो हाल तक CM Nitish Kumar की सरकार पर law and order को लेकर नाराज़गी जता रहे थे, अब नीतीश को NDA का चेहरा बताते हुए उनके नेतृत्व में चुनाव लड़ने की बात कह रहे हैं।

उनका ये यू-टर्न सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है। जहां कुछ इसे ‘डैमेज कंट्रोल’ मान रहे हैं, वहीं कुछ इसे NDA की सेंट्रल स्ट्रैटेजी का हिस्सा बता रहे हैं।

 “NDA लड़ रहा है नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव” – चिराग पासवान

पत्रकारों से बातचीत में चिराग ने साफ कहा:

“Bihar Election 2025 हम सभी दल नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ रहे हैं। चुनाव के बाद वही फिर से मुख्यमंत्री बनेंगे।”

उन्होंने आगे कहा कि एनडीए “एक चट्टानी गठबंधन” की तरह एकजुट है और चुनाव में historical victory की ओर बढ़ रहा है।

 लेकिन कुछ ही दिन पहले चिराग ने जताई थी नाराज़गी

यही चिराग पासवान कुछ दिन पहले बिहार की कानून व्यवस्था को लेकर बोले थे:

“दुख है कि ऐसी सरकार को समर्थन दे रहा हूं।”

उनके इस बयान के बाद जदयू, हम पार्टी (Jitan Ram Manjhi) और विपक्ष के नेताओं ने तीखी प्रतिक्रियाएं दीं। Jitan Ram Manjhi ने चिराग को कम अनुभव वाला नेता बताते हुए ट्वीट किया:

“मुझे गर्व है कि मैं नीतीश कुमार के साथ काम कर रहा हूं।”

‘बगावत नहीं, जिम्मेदारी है’ – चिराग का स्पष्टीकरण

चिराग ने अब कहा कि:

“मेरे शब्दों में बगावत नहीं थी, वो बिहार के लिए चिंता थी। जो लोग इसे NDA में फूट मान रहे हैं, वो भ्रम में हैं।”

उन्होंने कहा कि अगर सरकार में कोई चिंता की बात हो, तो सहयोगियों को मिलकर collective responsibility के तहत चर्चा करनी चाहिए।

 2020 से अलग लाइन, 2025 में NDA के साथ

2020 में चिराग पासवान ने अकेले चुनाव लड़कर JDU को टक्कर दी थी, लेकिन इस बार उन्होंने साफ किया:

“अब विपक्ष में वो ताकत नहीं कि एनडीए को हरा सकें। NDA को कमजोर करने की कोई भी साजिश नाकाम होगी।”

 क्या कहते हैं Political Observers?

चिराग का ये बदला हुआ रुख modi-fied NDA strategy का हिस्सा भी हो सकता है

इसे एक tactical alignment माना जा रहा है, जिससे Paswan vote bank NDA में बना रहे

Law and order पर आलोचना के बाद जब मांझी से टकराव बढ़ा, तब चिराग ने damage control mode अपनाया