Chenab Rail Bridge Inaugurated: दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे पुल से श्रीनगर की रफ्तार
जम्मू-कश्मीर में शुक्रवार को भारत के रेलवे इतिहास का एक गौरवशाली अध्याय जुड़ गया, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रियासी जिले में स्थित Anji Bridge और विश्व के सबसे ऊंचे Railway Arch – Chenab Rail Bridge – का उद्घाटन किया। इस ऐतिहासिक मौके पर उनके साथ जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी मौजूद थे। साथ ही, PM Modi ने Katra to Srinagar Vande Bharat Express को भी हरी झंडी दिखाई, जो अब कश्मीर घाटी तक अपनी रफ्तार पहुंचाएगी।
प्रधानमंत्री की कुछ खास तस्वीरें सामने आईं जिसमें वे Chenab Bridge पर तिरंगा हाथ में लेकर चलते हुए दिखाई दिए। उद्घाटन से पहले उन्होंने पुल का निरीक्षण भी किया और USBRL Project से जुड़े इंजीनियरों और वर्कर्स से मुलाकात कर उन्हें बधाई दी।
#WATCH | J&K: Prime Minister Narendra Modi waves the Tiranga as he inaugurates Chenab bridge – the world’s highest railway arch bridge.#KashmirOnTrack
(Video: DD) pic.twitter.com/xfBnSRUQV5
— ANI (@ANI) June 6, 2025